26.1 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaइंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेस जिला...

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेस जिला महासचिव ने किया क्षेत्रों का दौरा

घाघरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव भगत को जीत सुनिश्चित करने हेतु बदरी ,धोबनी,खपरा टोली, बदरी, डुको, चेगरी खपिया गेरेटोली घोडा टाँगर सहित कई गाँवो में जिला महासचिव कृष्णा कुमार लोहरा, पश्चिमि मण्डल अध्यक्ष सहजाद ख़ान, प्रखंड महासचिव बसंत भगत,जागरनाथ उराँव,सिकेंनदर उराँव,अमर उराँव ने दौरा किया ।इस क्रम में कृष्णा कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग़रीब,असहाय ,दलित ,आदिवासी मूलवासी कि पार्टी है।कांग्रेस जो कहती है ओ करती है। कांग्रेस कि सरकार बनते ही सरना कोड,महालक्ष्मी योजना के तहत परिवार कि महिला के खाते में एक लाख ,मनरेगा मज़दूरी चार सौ रू, कृषि लोन माफ़ ,सहित कई मेनोफेस्टो में हैं। आप सभी कांग्रेस को वोट देकर खुद को मजबूत करें निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी देश का विकास करेगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments