20.5 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबाइक सवार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, दो घायल

बाइक सवार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, दो घायल

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के मलगो ग्राम में शनिवार की देर संध्या को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिशुनपुर थाना स्थित लपगा ग्राम निवासी विनय उरांव और अनुज उरांव तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मलगो ग्राम पहुंचे। वहां, मालती देवी अपने घर के बाहर टहल रही थीं। अनियंत्रित बाइक सवारों ने मालती देवी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों को घाघरा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने मालती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय उरांव और अनुज उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।

घाघरा पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घाघरा थाना पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन और पूछताछ शुरू कर दी है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading