हजारीबाग : हजारीबाग जिला के अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड के अतिसुदूर ग्रामीण इलाका बेंगवरी गांव के एक बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुकात रखने वाले भाजपा के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता सह युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित ने 2015 में अपनी मां के निधन के बाद संकल्प लिया था कि हजारीबाग सदर के विधायक श्री मनीष जायसवाल ने जिस दिन हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित होकर दिल्ली के दहलीज पर अवस्थित संसद भवन में कदम रखेंगे, उसी वर्ष बड़े ही शुद्ध और अंत:मन से निर्जला छठ व्रत रखकर भगवान भास्कर को दूध का अर्ध देकर समर्पित भाव से लोक कल्याण के लिए छठ व्रत करने का प्रण लिया था..।
ऐसा करने का निश्चय इसलिए लिया था क्योंकि सदर विधानसभा से पहली बार 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था, उम्मीदवार घोषित होते ही क्षेत्र में उस समय श्री मनीष जायसवाल जी के बारे में कई तरह के झूठी और भ्रामक खबर फैलाई गई थी, किंतु सारे मिथ्यक खबरो को तोड़कर उन्होंने सदर विधानसभा से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए और बहुत ही अल्पसमय में महज 2 साल के कार्यकाल के अंदर ही उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि एक विधायक की शक्ति क्या होती है?? और जन कल्याण व क्षेत्र के विकास के लिए एक विधायक को क्या करना चाहिए था! वो सारी चीजों को इन्होंने बहुत ही सरल और आसान तरीके से जनसेवा के भाव को बहुत ही बेहतर तरीके से साबित करने में सफल रहे।
इतना ही नहीं बल्कि जब 2019 में दूसरी बार सदर विधायक के रूप में निर्वाचित हुए तो आपको मालूम होगा कि 2020 में संपूर्ण विश्व में कोविड जैसी महामारी फैल गई थी, और इसका बुरा असर भारत में भी पड़ा था, उस वैश्विक महामारी के दौरान जहां कोरोना से ग्रसित परिवार के लोग अपने ही रिश्तेदार और परिवार के सदस्य से मिलना तक मुनासिब नहीं समझ रहे थे, उस बुरे वक्त में हजारीबाग सदर के विधायक ने न सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र में बल्कि झारखंड के कई इलाके के लोगों के लिए न सिर्फ जीवन बचाने का काम किए, बल्कि वैश्विक महामारी में जरूरतमंद लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हुए और गरीबों के लिए मसीहा बनकर खड़े रहे, जिसकी सराहना संपूर्ण भारत में हुई।
हजारीबाग सदर विधायक के कार्यों को सराहना करते हुए भाजपा कार्यकर्ता इंद्र कुमार पंडित न सिर्फ सांसद बनने की दिशा में संकल्प लिए थे, बल्कि उस दिशा में उचित प्लेटफार्म पर सकारात्मक दिशा में अपनी आवाज को भी अकेले बुलंद करना भी शुरू कर दिए थे..।
भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी से लेकर मंडल महामंत्री के साथ संगठन में इंद्र कुमार पंडित कई दायित्व को भी बखूबी निर्वहन कर चुके हैं, और जब महामंत्री रहते हुए इनकी आवाज सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न अखबारों तक प्रमुखता से छपने लगी तो भाजपा के अंदर खलबली मच गई ।
तब देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा और तत्कालीन सांसद श्री जयंत सिन्हा के इशारे पर पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप लगाते हुए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उस समय के तत्कालीन जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप के दिशा निर्देश पर इंद्र कुमार पंडित को महामंत्री पद से निष्कासित कर पार्टी की सदस्यता रद्द करने का भी मंडल अध्यक्ष प्रफूल सिंह ने फरमान जारी किया था..।
किंतु संगठन के “पद और पार्टी” से निष्कासित होने का फरमान जारी के बाद इंद्र कुमार पंडित ने प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी, तो प्रदेश से जवाब आया कि जिला अध्यक्ष किसी भी सदस्य की सदस्यता रद्द नहीं कर सकती है, आपकी सदस्यता बरकरार रहेगी,
उसके बाद श्री पंडित ने खुले मंच पर संगठन के जिला अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी के गलत नीतियों के खिलाफ बगावत की तेवर तेज कर दी और और एक साधारण कार्यकर्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा जैसे नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी में “सच बोलना बगावत है, तो समझो हम भी बागी हैं” और उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा और तत्कालीन सांसद श्री जयंत सिन्हा के खिलाफ न सिर्फ सोशल मीडिया में बल्कि अखबारों की सुर्खियों के साथ जमीनी स्तर पर सच्चाई के साथ मोर्चा खोल दिया.! इस बीच इन्हें मनाने के लिए कई प्रदेश के पदाधिकारी का इन पर दबाव भी बनाया गया, किंतु कभी अपना आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं किया।
श्री पंडित ने अपने लक्ष्य पर बरकरार रहा और हमेशा सक्रिय रूप से पार्टी हित में काम करते हुए न सिर्फ सोशल मीडिया पर ही बल्कि क्षेत्र में कई सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर भी सक्रिय रूप से काम करते हुए मनीष जायसवाल को सांसद बनने का जो सपना ठाना था, उस सपने को लेकर हमेशा सजग रह कर कभी प्रदेश को तो कभी बड़े मंत्रियों को पत्र लिखकर अवगत कराते रहे और उस दिशा में लगातार बिना किसी लोभ लालच और स्वार्थ के कार्य करते हुए नजर आते रहे..।
जब संघर्ष के लंबे अरसे बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने श्री मनीष जायसवाल को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी घोषित किया तो घोषित होने के बाद कंडाबेर अवस्थित मां अष्टभुजी के मंदिर में भी श्री पंडित पूजा-अर्चना करते हुए भावुक दिखे थे। भावुक वीडियो काफी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था और खुद सांसद प्रत्याशी श्री मनीष जायसवाल जी भी उस भावुक वीडियो को अपलोड करने से रोक नहीं सके।
उसके बाद चुनाव प्रचार के दौरान हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा करते हुए काफी सक्रिय रूप से काम करते हुए नजर आए । जहां एक तरफ श्री मनीष जायसवाल के विपक्ष में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के समर्थन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर मनीष जायसवाल के खिलाफ सक्रिय दिखे तो वही दूसरी ओर इंद्र कुमार पंडित सोशल मीडिया के जरिए श्री सिन्हा के पोस्ट पर बहुत ही तिखी और आलोचनात्मक कटाक्ष करते हुए मनीष जायसवाल के पक्ष में सक्रिय दिखे , इतना ही नहीं बल्कि क्षेत्र में इनकी पहचान एक सौम्या , सरल और कुशल व्यवहार के साथ इस लोकसभा चुनाव में युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित अपनी लोकप्रियता के कारण संसदीय क्षेत्र में काफी चर्चा में भी रहे।
इस पूरे चुनावी दौरा के बाद जब परिणाम आया तो एक चौंकाने वाले खबर भी वायरल हुआ जहां एक तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा अपने ही घर के बूथ पर बुरी तरीके से हार गए वहीं दूसरी ओर केरेडारी प्रखंड में इंद्र कुमार पंडित अपने गांव के बूथ संख्या 23 पर 883 मत में से 746 वोट बीजेपी के पक्ष में प्राप्त होते ही केरेडारी प्रखंड में श्रेष्ठ रहे..।
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में श्री मनीष जायसवाल जीतने के बाद इंद्र कुमार पंडित ने कहा लंबे समय के बाद स्थानीय जनता की उम्मीदो और आकांक्षाओं की प्रचंड जीत है, इस जीत के साथ ही 10 साल के लंबे संघर्ष के बाद मेरा जो सपना था वो सकार हुआ।
इसलिए मैंने जो छठ व्रत करने का संकल्प लिया था वो इस बार छठ मां का आशीर्वाद से सब कुछ कुशल मंगल रहा तो छठ व्रत बड़े ही आस्था और श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से मनाऊंगा, उक्त अवसर पर स्वयं सांसद महोदय की गरिमामय उपस्थिति दर्ज होने की भी बात कही..।
News – Vijay Chaudhary.
Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹739.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 5 Pack Men's Super Combed Cotton Underwear Trunks | Classic TruComfort Fit | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | Aerflo Breathability | 4-Way FlexStretch | SOXCO Style SG05
₹594.14 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹495.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DEEMOON Men's Premium Cotton Blend Printed Checkered Shirt | Full Sleeve Plaid Casual Button-Down Shirt | Soft & Comfortable Regular Fit | Office, Travel & Everyday Wear
₹499.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹749.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹359.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹499.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹699.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







