31.2 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में पर्यावरण पखवाड़ा के तहत पौधारोपण अभियान

गुमला में पर्यावरण पखवाड़ा के तहत पौधारोपण अभियान

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय में पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद् गुमला द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आज पटेल चौक स्थित पटेल पार्क और जशपुर रोड स्थित ग्रीन जोन में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन पौधे लगाए गए। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी, जिसमें पूरे नगर परिषद क्षेत्र में 1000 से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। इस प्रयास का उद्देश्य गुमला को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है।

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान से पर्यावरण में सुधार होगा और शहर की हरियाली बढ़ेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सफल बनाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading