24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghवरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने अपने आवास पर सुनी हजारीबाग के...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने अपने आवास पर सुनी हजारीबाग के नागरिकों की समस्याएँ

हजारीबाग, 22 जून 2024: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने अपने चानो स्थित आवास पर हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके उचित समाधान के लिए आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा, “जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। आज हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके निवारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश पर चर्चा किया।”

विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा। मुन्ना सिंह ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। हम सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का प्रयास करेंगे।”

इस मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभा के अंत में मुन्ना सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

News – Vijay  Chuadhary 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments