23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiबाबूलाल ने पार्टी के कार्यक्रमों की घोषणा की, बोले-मोदी के बारे में...

बाबूलाल ने पार्टी के कार्यक्रमों की घोषणा की, बोले-मोदी के बारे में बोलने से राहुल पहले दादी इंदिरा गांधी के खिलाफ बोलकर दिखाएं 

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सोमवार को पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की। श्री मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गाँधी संविधान की कॉपी लेकर देश भर में घूम-घूम कर भ्रम फैला रहे थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो संविधान और आरक्षण समाप्त कर देंगे। लेकिन देशवासी को स्मरण है कि जो संविधान और आरक्षण बचाने की गारंटी दे रहे थे उनकी ही दादी इंदिरा गांधी ने देश भर में आपातकाल लगा कर संविधान को कुचल दिया था। आपातकाल के समय मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था, किसी भी नागरिक की स्वतंत्रता नहीं थी, जो भी नेता विरोध में आवाज़ उठाते थे उनको जेल में डाल देते हैं। राहुल गांधी मोदी जी के बारे में बोलने से पहले उन्हें अपने दादी इंदिरा गांधी के विरुद्ध बोलना चाहिए।

देश भर में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश भर में काला दिवस मनायेगी। इसको लेकर कार्यक्रम प्रभारियों बनाए गए हैं। इसमें प्रदीप वर्मा, गुरविंदर सिंह सेठी, प्रेम मित्तल, प्रदीप सिन्हा, दीनदयाल वर्णवाल, डॉ राजश्री जयंती शामिल हैं। कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के तीसरे कार्यकाल की यह पहली मन की बात कार्यक्रम 30 जून को निर्धारित है। पार्टी द्वारा सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें प्रदीप वर्मा, सरोज सिंह, कुमार अमित, सुमन कुमार को शामिल किया गया है। कहा कि 30 जून को हूल दिवस कार्यक्रम को भी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर मनायेगी। कार्यकर्ता द्वारा सिद्धो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलों-झानो के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें उन्हें याद करेगी। कहा कि 6 से 15 जुलाई के बीच अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कार्यक्रम किया जाएगा। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 81 लाख लगभग वोट प्राप्त हुए। राज्य की जनता ने 9 लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत दिलाया। राज्य की एक बहुत बड़ी आबादी ने पार्टी का साथ दिया। इसलिए पार्टी ने विधानसभा स्तर पर बड़े-बड़े कार्यकम आयोजित कर उस क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता, सांसद, विधायक सभी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए विधायक भानु प्रताप शाही, अशोक शर्मा, नवीन जयसवाल, समीर उरांव, बिरंची नारायण, अपर्णा सेन गुप्ता, अनंत ओझा, डॉ लुईस मराण्डी, गीता कोड़ा और दिनेश कुमार को जिम्मेवारी दी गई है। बताया कि 20 जुलाई को विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मंडल स्तर के कार्यसमिति, जिला कार्यसमिति एवं प्रदेश कार्यसमिति तक के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। यह कार्यक्रम संभवतः मोरहाबादी मैदान में आयोजित की जायेगी।

भाजपा की घोषणा पत्र समिति गठित

बताया कि विधानसभा चुनाव हेतु पार्टी का घोषणा पत्र बनाने के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है। इसके लिए बाबूलाल मराण्डी, अर्जुन मुंडा, अमर कुमार बाउरी, अन्नपूर्णा देवी, नवीन जयसवाल, अन्नत ओझा, भानु प्रताप शाही, गीता कोड़ा, बीडी राम, संजय सेठ को जिम्मेवारी दी गई है। उन्होने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समिति की बैठक 29 जून को सुनिश्चित की गई है। इसमें राकेश प्रसाद, नंदी प्रसाद, चंद्र प्रकाश, कर्नल संजय सिंह, कर्नल बीके सिंह, बलराम दुबे, बबलू मंडल को जिम्मेवारी दी गई है। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राफिया नाज़ उपस्थित थी।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments