20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसंघ ने आयोजित किया सम्मान सह विदाई समारोह, दस रसोइयों को दी...

संघ ने आयोजित किया सम्मान सह विदाई समारोह, दस रसोइयों को दी विदाई

गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्कृत मध्य विद्यालय के सभागार में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने प्रखंड स्तरीय सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष आशा देवी ने की।

सम्मानित और विदाई प्राप्त रसोइया

इस समारोह में 2023 से अब तक विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत सेवानिवृत्त रसोइयों को सम्मानित किया गया। इनमें विपैइत देवी, सिबिसतयानी देवी, तेतरी देवी, सोमारी उराइन, सुमरी देवी, सुखमनी देवी, दुलो देवी, सुनामी देवी, जयत्री देवी, और छोटनी देवी बिरमुनी देवी शामिल थीं। संघ की ओर से उन्हें सिंगर के वास्तु माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

संघ की अध्यक्ष का संबोधन

आशा देवी ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों में चल रहे एमडीएम योजना की रीढ़ रसोइया होती हैं। कम मानदेय में पूरी लगन के साथ बच्चों का प्रतिदिन खाना बनाना उनकी सेवा और प्रेम को दर्शाता है। हमारे बीच से 10 रसोइया सेवानिवृत्त हुई हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी दिखाई। संघ को उनकी मार्गदर्शन की हमेशा आवश्यकता रहेगी और संघ हमेशा उनकी समस्याओं पर खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अनिल असुर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राम प्रवेश पासवान ने किया। इस अवसर पर शिक्षक सीताराम खेरवार, संतोष कुमार, संघ की सचिव अनीता देवी, निर्मूनी उरांव, शालो देवी, शीला देवी, निर्मला तिग्गा, किशोरी लकड़ा, सुषमा देवी, संपत्ति देवी, सुमति कुजूर सहित कई रसोइया संयोजिका उपस्थित थीं।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading