गुमला: आज बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई, इस दौरान उपायुक्त ने विभागवार संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की साथ ही सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी समस्याओं के समाधान पर विमर्श किया गया।
स्वास्थ्य विभाग
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई। जिसमें सिविल सर्जन गुमला के द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आगामी योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 25 से लेकर 27 जुलाई को जिले भर के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बूथ लगता हुए पल्स पोलियों दिवस का आयोजन किया जाएगा एवं 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई जाएगी।
सिविल सर्जन गुमला ने इसके अलावा बारिश के इस मौसम को देखते हुए मच्छरों के बढ़ने की स्थिति को देखते हुए बैठक के माध्यम से जिले वासियों से डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारी से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस मौसम में मच्छरों के कारण आम तौर पर मलेरिया एवं डेंगू की बीमारी देखने को मिल सकती है, मरीजों को शुरुआत में सामान्य बुखार जैसी स्थिति देखने को मिलेगी परंतु इसपर यदि ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती है। अतः यदि इस मौसम में जरा भी बुखार सा महसूस हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डेंगू तथा मलेरिया की जांच कर ले एवं स्वयं को तथा अपने परिवार जनों को स्वास्थ्य बनाएं।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्प दंश की भी घटनाओं को देखते हुए सिविल सर्जन गुमला को प्रत्येक सीएचसी केंद्रों में सर्प दंश से बचाव हेतु दवाइयों का स्टॉक रखने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन गुमाल ने बताया कि जिले के सभी सीएचसी केंद्रों में प्रचुर मात्रा में सर्प दंश से बचाव हेतु दवाइयों को उपलब्ध करा दी गई है। एवं आम नागरिक सर्प के काटने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में आकर इलाज करवा सकते है ।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गतगत महिलाओं के ANC चेकअप से संबंधित जानकारी ली साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा सभी गर्भवती महिलाओं को मातृ वंदना जा लाभ मिल सके इसके लिए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला समाज कल्याण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को डिलीवरी के 10 दिनों के अंदर ही जिला समाज कल्याण विभाग को महिलाओं की जानकारी देने की बात कही ताकि उन्हें समय रहते मातृ वंदना योजना का लाभ दिया जा सकें।
जिला समाज कल्याण विभाग को समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर, आंगनवाड़ी केंद्रों, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि की समीक्षा की। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को सभी योग्य छात्राओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिले इसके लिए विद्यालय में ही सभी का फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली, जिन इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा निर्माण कार्य में सुस्ती दिखाई गई उनपर फटकार लगाते हुए लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला परिषद को सभी पूर्ण हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को अविलंब हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नए स्वीकृत किए गए आंगनवाड़ी केंद्रों के सार्वजनिक जमीन को भी चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कल्याण विभाग अंतर्गत समीक्षा के क्रम में साइकिल डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यों में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत लाभुकों को अधिक से अधिक सहायता करने की भी बात कही गई।
अबुआ आवास योजना की प्रगति की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने बेहद ही नाराजगी व्यक्त की। एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कड़े रूप से इस योजना के सफल क्रियान्वयन में कार्य करने का निर्देश दिया गया। वैसे लाभुक जिन्हे योजना का लाभ मिला है परंतु उनके तरफ से आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ करने में विलम्ब किया जा रहा है या जिन्हे योजना का लाभ मिला है परंतु वे उसका उपयोग आवास बनाने में नहीं कर रहे वैसे लाभुकों को चिन्हित करते हुए उनका अबुआ आवास योजना को रद्द करते हुए जरूरत मंद लाभुकों को उससे आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शेड निर्माण योजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं, शौचालय निर्माण आदि की भी समीक्षा की।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्वाचन विभाग के अंतर्गत SSR 2 के तहत 25 जुलाई को मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन के संबंध में भी समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ, आंगनवाड़ी दीदियों को घर घर जाकर मतदाताओं के नाम का मिलान करने का निर्देश दिया । इसके साथ ही 25 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों में दिन भर बीएलओ को उपस्थित रहने एवं आवश्यक प्रपत्र संख्या 6,7,8, को निश्चित रूप से अपने पास रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी AEROs को कमसे कम 10 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान उपायुक्त ने 25 जुलाई को राज्य भर में चलाए जाने वाले सोशल मीडिया अभियान के विषय में भी अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारी स्वयं भी अपने नाम का जांच मतदाता सूची से करें एवं अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर #NaamJancho के साथ अपलोड करें।
इसके अलावा उपायुक्त ने शिक्षा, कृषि, jslps, मनरेगा, आवास योजना, सहकारिता विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग आदि के संबंध में भी समीक्षा की एवं संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।
उपस्थिति
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, परियोजना निदेशक PD-ITDA गुमला,सिविल सर्जन गुमला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी कर्मी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहें।
News – गनपत लाल चौरसिया
KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹669.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹225.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Men Shorts || Cotton Short for Men || with Pocket Style (Shorts-09-12)
₹399.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear | Pant for Men (46-49)
₹529.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women Embroidery Solid Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta
₹669.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹439.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹436.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹436.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







