कहा कांग्रेस पार्टी देश की एकता और सुरक्षा को सत्ता की लालच में खतरे में डालती रही है, अब्दुल्ला परिवार से गठबंधन कर कांग्रेस ने अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को फिर उजागर कर दिया
झारखंड में भी जेएमएम और राजद की कांग्रेस के साथ है सरकार तो इन्हें भी इस मामले पर झारखंडियों को जवाब ज़रूर देना चाहिए – बाबूलाल मरांडी
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची से अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड स्थित ग्राम खोदाईबाग जाने के क्रम में हजारीबाग के नेशनल हाइवे स्थित भारत माता चौक के समीप अवस्थित होटल गीतांजलि पैराडाइज सभागार में शनिवार को एक प्रेस- वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के मुकुट जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए कलंक मिटाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की थी और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है।
यह चुनाव न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुनिया भर की निगाह आज इस और लगी हुई है। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में हिंदी गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने अब्दुल्ला एंड सन फैमिली प्राइवेट लिमिटेड की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर एक बार अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को उजागर कर दिया है ।
बीजेपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्र विरोधी एजेंडा पर कई सवाल उठाए और कांग्रेस एवं उनकी मानसिकता को बेनकाब किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बार-बार देश की एकता और सुरक्षा को सत्ता की लालच में खतरे में डालती रही है उसी कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी सत्ता की भूख के लिए देश को दाव पर लगा दिया है। बाबूलाल मरांडी ने अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ जम्मू कश्मीर चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लिए अलग झंडा के वादे का समर्थन करती है?
क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें धारा 370 और 35 ए को बहाल कर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलना की बात की जा रही है? क्या कांग्रेस एक बार फिर अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान से बातचीत का समर्थन करती है, बजाय इसके कि वो कश्मीर के युवाओं से संवाद करें? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें ‘एलओसी ट्रेड’ के माध्यम से पाकिस्तान के साथ व्यापार की शुरुआत की जाएगी, जिससे आतंकवाद और उसकी व्यवस्था को पोषित किया जाएगा? क्या कांग्रेस, आतंकवादियों और पत्थरबाजों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में पुनः बहाल करने के पक्ष में है जिससे आतंकवाद, उग्रवाद और हड़तालों का दौर वापस आएगा?
इस गठबंधन ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जरों, बकरवालों और पहाड़ी समुदायों के लिए आरक्षण समाप्त करने के नेशनल कांफ्रेंस के वादे का समर्थन करती है, जिससे उन पर अन्याय हो? क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ को ‘ तख्त ए सुलेमान’ और ‘हरी पर्वत’ को ‘कोह-ए-मरान’ के नाम से जाना जाय? क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार में धकेलना और पाकिस्तान समर्थित परिवारों को सौंपने की राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी जम्मू और घाटी के बीच भेदभावपूर्ण राजनीति का समर्थन करती है?
क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस की इस विभाजनकारी राजनीति का समर्थन करते हैं जिसमें कश्मीर को स्वायत्तता देने की बात की जा रही है? ऐसे कई सवालों के साथ बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से इन सवालों के जवाब मांगे और कहा कि देश की जनता को इन सवालों का जवाब कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए। जनता जानना चाहती है की क्या उनकी सोच देश की एकता और अखंडता के साथ है या फिर वह सिर्फ सत्ता की लालच में देश की सुरक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा की झारखंड प्रदेश में झामुमो और राजद का कांग्रेस के साथ गठबंधन है ऐसे में इन्हें भी झारखंड की जनता को इन सवालों का जवाब देना चाहिए अन्यथा आने वाले समय में इंडी गठबंधन को जनता का करारा तमाचा ज़रूर मिलेगा ।
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के बाबत बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ठगी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन्होंने कई घोषणाएं किया जो अब तक पुरे नहीं हुए। झारखंड की माता- बहनों को सब पता है जब निराश होंगी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में उसका जवाब भी जरूर देंगी। बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त में अनाज, किसानों को कृषि सम्मान योजना के तहत राशि पर 3 करोड लोगों को पाली किस्त में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जा रहा है। जहां-जहां भाजपा का सरकार है मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में लोगों से चुनाव में जो वादा किया उसे बखूबी निभाया जा रहा है। झारखंड में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और जनता से किए हर वादे हम पूरा ज़रूर करेंगे ।
प्रेस- वार्ता में विशेषरूप से भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, भैया अभिमन्यु प्रसाद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, दिनेश सिंह राठौड़, विजय कुमार, किशोरी राणा, श्री झा, कटकमसांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, मुखिया नारायण साव, दामोदर प्रसाद, महेश प्रसाद, समाजसेवी अविनाश गोप, रंजन चौधरी, माईकल, मिंकु गुप्ता, रवि यादव, टिंकू यादव, दीपू यादव, सुधीर पांडेय, प्रकाश कुमार सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।
News – विजय चौधरी
Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹699.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Elastic Drawstring Waist Straight Fit Bottoms | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear
₹745.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹479.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹498.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Handloom Khesh Kantha Cotton Soft Saree
₹474.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DhevStylish Women's Kerala Kasavu Golden Tissue Plain South Indian Saree with Running Blouse | Saree length: 6.25 Meters | Onam & Wedding saree collections
₹793.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







