गुमला: आज शनिवार को जिले के कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर अंर्तगत राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय, सुजीत नारायण प्रसाद मौजूद रहें। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यायमूर्ति न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय संजय प्रसाद , न्यायमूर्ति न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, झालसा की सदस्य सचिव, कुमारी रंजना अस्थाना,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा,पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिले के सभी प्रशासनिक वरीय अधिकारियों एवं न्यायायिक सदस्यों की मुख्य भूमिका रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए किया गया, एवं अतिथियों के स्वागत में जिले के मुख बधिर विद्यालय के मुख बधिर विद्यार्थियों के द्वारा एक स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। इस दौरान सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया एवं पुस्प गुच्छ तथा शॉल देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।
झालसा, डालसा तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम मुख्य रूप से जिले के PVTG समुदाय एवं दिव्यांग बच्चों के लिए किया गया था। कार्यक्रम के मौके पर आज जिले के कुल 2,79,645 लाभुकों के बीच कुल 10,155.26 लाख ( 101 करोड़ 55 लाख 26 हजार) रुपए की परिसंपत्ति का वितरण करने की घोषणा की गई एवं कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 30 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। बताते चले की कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों अंतर्गत कुल 23 योजनाओं के तहत लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के बीच दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही वैसे दिव्यांग विद्यार्थी जो पढ़ाई कर रहें हैं उनके बीच टैब का वितरण करते हुए उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ने का प्रयास किया गया। उक्त टैब में दिव्यंगों के सहयोग हेतु एप्लीकेशन भी डाउनलोड किए गए हैं जिससे बच्चो को पढ़ने में आसानी होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम पायदान तक पहुंच सके इसके लिए जिले के नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देना एवं उन्हें योजनाओं से आच्छादित करना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की सुविधा के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, साथ ही नागरिकों के लिए झालसा का न्यायालय कोर्ट का आयोजन चौपालों में जाकर भी लगाने का कार्य किया जाता है।कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सशक्तिकरण शिविर का मुख्य उद्देश्य आप सभी नागरिकों को सशक्त करना है एवं आपके हक को आप तक पहुंचाना एवं जागरूक करना है, उन्होंने सभी से निवेदन किया कि अपने हक को समझे सरकार आपके हक को आप तक पहुंचाने का कार्य करती है इस सुविधाओं का लाभ उठाएं स्वयं को जागरूक एवं सशक्त बनाएं। उन्होंने मंच के माध्यम से यह भी कहा कि जिले के कोई भी नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ निः शुल्क ले सकते हैं, यदि समस्या हो तो वे डालसा एवं झालसा से संपर्क भी कर सकते हैं। इसके अलावा वैसे दिव्यांग बच्चे जो पढ़ना चाहते हैं उन्हें भी विद्यालयों में एडमिशन करवाने में भी सहायता प्रदान किया जाएगा, वहीं यदि किसी बच्चें की मानसिक स्थिति खराब है, एवं इलाज के लिए वह झालसा एवं डालसा के कार्यालय, रांची मेंटल हॉस्पिटल एवं रिन पास अस्पताल में भी जाकर संपर्क कर सकते हैं तुरंत ही इलाज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही बच्चों का इलाज करवाना बेहद ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को बोझ नहीं समझे बल्कि वे भी ईश्वर का दिया गया तोहफा है, उनका इलाज करवाएं एवं उनकी देख रेख करें, दिव्यांग एवं स्पेशल चाइल्ड को मुख्यधारा में लाने के लिए हम सभी मिल कर कार्य करेंगे। उन्होंने किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिले में स्थित पारालिगल वोलेंटीयर्स से संपर्क करने की बात कही।
मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति न्यायाधीश संजय प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि वैसे व्यक्ति जिन्हें कानूनी सहायता की जरूरत है वे डालसा के सहयोग से सिविल कोर्ट में आकर अपनी समस्या रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक डालसा एवं झालसा के द्वारा 900 दिव्यांग बच्चों का विद्यालयों में एडमिशन करवाया जा चुका है, आगे भी दिव्यांग बच्चों की हर संभव सहायता के लिए हमारे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इससे पूर्व उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तों ने कार्यक्रम एवं योजनाओं से जुड़े मुख्य तथ्यों से सभी को अवगत करवाया इसके साथ ही योजनाओं के तहत लाभुकों को मिले योजना के लाभ से संबंधित आंकड़ों के विषय में भी जानकारी दी ।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा ने कार्यक्रम की रूप रेखा से सभी को अवगत करवाया।
एवं कार्यक्रम के अंत में जिला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने वोट ऑफ थैंक्स के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
आज के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा अपने अपने योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स लगाए गए। इस दौरान लीगल लिट्रेसी क्लब, निबंधन कार्यालय, वन विभाग गुमला, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, ITDA गुमला, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, श्रम विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, नगर परिषद, यूआईडीआई, JSLPS, JTDS, उद्योग विभाग, बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वार स्टॉल्स लगाते हुए विभिन्न योजनाओं से नागरिकों को अच्छादित किया गया साथ ही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
News – गनपत लाल चौरसिया
KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹669.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹225.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹329.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹439.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







