28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiझारखंड के आठ IPS को इधर-उधर किया गया, दो को मिली पोस्टिंग

झारखंड के आठ IPS को इधर-उधर किया गया, दो को मिली पोस्टिंग

रांची : हेमंत सरकार ने राज्य के आठ आईपीएस रैंक के अधिकारियों को इधर-उधर किया है. पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत दो आईपीएस को प्रोन्नति भी मिली है. साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित कुमार गौरव को जहां लातेहार का एसपी बनाया गया है, वहीं होमगार्ड एसपी के पद पर पदस्थापित अमित कुमार सिंह को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है.

जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ

आईपीएस अधिकारियों में तबादले को लेकर कुमार गौरव को लातेहार एसपी. अंजनी कुमार झा को झारखंड पुलिस अकादमी में हजारीबाग एसपी बनाया गया है. इसके अलावा निधि द्विवेदी को जामताड़ा का एसपी, लातेहार एसपी अंजनी अंजन को एसीबी रांची एसपी के पद पर भेजा गया है. गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा को एससीआरबी के पद पर पदस्थापित किया गया है. अमित कुमार सिंह को साहिबगंज एसपी, अनिमेष नैथानी को गोड्डा का एसपी, नाथू सिंह मीणा को एसआईबी स्पेशल ब्रांच का एसपी, विमल कुमार को गिरिडीह का एसपी और मनीष टोप्पो को स्पेशल ब्रांच एसपी के पद पर भेजा गया है.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading