22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।

गुमला – गुमला आज दिनांक 10.09.2024 को मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार के निर्देश पर DGP झारखण्ड के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु गुमला जिला में जिला स्तर पर ‘‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम‘‘ नगर भवन, गुमला में आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के माॅनिटरिंग हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अखिलेश झा (भा0पु0से0), पुलिस महानिरीक्षक, द0छो0 प्रक्षेत्र, राँची उपस्थित रहे। साथ ही गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एवं पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह, के साथ-साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला सुरेश प्रसाद यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

नगर भवन, गुमला के अतिरिक्त ‘‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम‘‘ का आयोजन गुमला अनुमण्डल अन्तर्गत एस0एस0 हाई स्कूल परिसर, घाघरा, बसिया अनुमण्डल अन्तर्गत, थाना परिसर, बसिया तथा चैनपुर अनुमण्डल अन्तर्गत, रायडीह थाना परिसर, रायडीह, राजकीय कृत प्लस टू हाई स्कूल परिसर, डुमरी चैनपुर थाना परिसर, चैनपुर में किया गया।

“जन शिकायत समाधान कार्यक्रम”का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात् विभिन्न विषयों पर जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक के चलचित्र की प्रस्तुति की गई। उपायुक्त ने , गुमला एवं मुख्य अतिथि द्वारा भी आमजनों को सम्बोधन करने के पश्चात चोरी के बरामद मोबाईल को संबंधित शिकायतकर्ताओं को प्राप्त कराया गया , तत्पश्चात् शिकायतों की सुनवाई एवं पंजीकरण आरंभ किया गया।

आज इस कार्यक्रम में समस्त गुमला जिला से कुल -223 शिकायत प्राप्त हुए जिनका पंजीकरण करते हुए प्राप्ति रसीद दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया , साथ ही साथ 14 अन्य शिकायतों का ऑन द स्पॉट निराकरण कार्यक्रत स्थल पर किया गया।
मुख्य कार्यक्रम स्थल नगर भवन, गुमला में विभिन्न विषयों जैसे 1. महिला उत्पीड़न, 2. मानव तस्करी, 3. साईबर अपराध, 4. सड़क सुरक्षा, 5. डायन प्रथा एवं 6. DLSA से संबंधित 06 स्टाॅल के साथ-साथ जन शिकायतों का पंजीकरण हेतु 01 स्टाल लगाये गये।

1- मानव तस्करी – AHTU थाना गुमला थानान्तर्गत वर्ष 2021 में कुल 18 कांडों में 36 महिला/पुरूष को बरामद किया गया। वर्ष 2022 में कुल 11 कांडों में 17 महिला/पुरूष को बरामद किया गया। वर्ष 2023 में 08 कांडों में 19 महिला/पुरूष को बरामद किया गया तथा वर्ष 2024 में अबतक कुल कांड एवं सनहा के आधार पर कुल-17 पीड़ित/पीड़िताओं को बरामद किया गया है। जिसमें AHTU थाना, गुमला टीम द्वारा दिल्ली से 10 तथा गुरूग्राम, हरियाणा से एक पीड़िता को बरामद कर गुमला लाया गया है। बरामद पीड़िताओं में कई नाबालिग बच्चियाँ भी थी।

2- महिला उत्पीड़न:- महिला उत्पीड़न से संबंधित वर्ष 2022 में प्राप्त कुल 385 मामलों में से 346 मामलों में महिला उत्पीड़न परामर्श केन्द्र द्वारा आपसी सुलह समझौता कराया गया, 39 मामलों पर प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2023 में कुल 247 मामलों में से 218 मामलों में महिला उत्पीड़न परामर्श केन्द्र द्वारा आपसी सुलह समझौता कराया गया, 29 मामलों पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोप पत्र समर्पित किया गया तथा वर्ष 2024 में अबतक कुल 301 मामलों में से 260 मामलों में महिला उत्पीड़न परामर्श केन्द्र द्वारा आपसी सुलह समझौता कराया गया, 18 मामलों पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोप पत्र समर्पित किया गया।

3- डायन प्रथा:- डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम अन्तर्गत वर्ष 2024 में कुल 07 कांडों में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा महिलाओं से संबंधित अपराध अपहरण, छेड़खानी, बलात्कार एवं पोक्सो से संबंधित कुल-79 मामले दर्ज हुए जिनमें से कुल 80 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा गया।

महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोक थाम हेतु डायल 112 नं0 का लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

4- सड़क सुरक्षा से संबंधित:- वर्ष 2022 में कुल 202 सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें से 167 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 69 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वर्ष 2023 में 204 सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 202 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 88 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वर्ष 2024 जुलाई तक 136 सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 128 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

5- जागरूकता अभियानः- जागरूकता अभियान के तहत वर्ष 2022 में 1180 स्थानों पर कुल 60250 लोगों को, वर्ष 2023 में 1185 स्थानों पर कुल 64340 लोगों को तथा वर्ष 2024 में अबतक 755 स्थानों में 16015 लोगों के बीच जगरूकता अभियान चला कर जागरूक किया गया।

6- MV Act. 1988 के अन्तर्गत जिले में वर्ष 2022 में कुल 586 लोगों पर फाईन किया गया, वर्ष 2023 में कुल 6359 लोगों पर तथा वर्ष 2024 में अब तक कुल 513 लागों को फाईन किया गया।

7- साईबर अपराध:- साईबर अपराध के संबंध में जिले में लगातार जगरूकता अभियान चला कर आम जनों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके तहत् डायल 1930 नं0 के उपयोगिता की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए साईबर सेल एवं थाना के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। गुमला जिला में साईबर अपराधियों के बैंक Account को फ्रीज किया गया है तथा कुल 16 लाख रूपये सेव किया गया है।

8 – 5. जिला विधिक सेवा प्राधिकरणः- द्वारा हत्या, बलात्कार एवं पोक्सो से संबंधित कांडों में अभियुक्तों को जेल भेजते हुए पीड़ितों को , द्वारा मुआवाजा राशि दिया गया । वर्ष 2022 में 94 पीड़ितो को 1 करोड़ 11 लाख 1 हजार 2 सौ रू0, वर्ष 2023 में 24 पीड़ितो को 57 लाख 52 हजार तथा 2024 में अबतक 109 पीड़ित लाभुकों को 2 करोड़ 50 लाख 19 हजार 300 रू0 का मुआवजा राशि वितरण किया गया।

‘‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम‘‘ के तहत गुमशुदा बच्चों एवं महिला सुरक्षा संबंधी कानून, पीड़ितों को मुआवजा, नये आपराधिक कानून के अन्तर्गत जीरो एफ०आई०आर० (Zero FIR) एवं ऑन लाईन एफ०आई०आर० (Online FIR) प्रणाली, डायल-112 तथा 1930 (साईबर फ्रॉड), एस०सी०/एस०टी० अत्याचार निवारण अधिनियम, सम्पति मूलक अपराध, साईबर अपराधियों द्वारा ठगी के तरीके तथा अवैध रूप से नागरिकों से डिपोजिट प्राप्त करने वाली संस्था चिटफंड, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों का सेवन/बिक्री की रोकथाम आदि के बारे में चलचित्र के माध्यम से जानकारी भी दी गई।

यहां अतिथियों द्वारा विभिन्न विषयों पर लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षणोपरांत अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा अल्पाहार के तत्पश्चात् कार्यक्रम की समाप्ति की गई। आगे भी आम जनों द्वारा अपने शिकायतों/समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु गुमला पुलिस द्वारा जारी मोबाईल नं0/व्हाट्सएप नं0: +91-9508165460 एवं ई.मेल ID: janshikayatgumla@jhpolice.gov.in पर अपनी शिकायत/समस्याओं को साझा किया जा सकता है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments