28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग निगम क्षेत्र के विष्णुपुरी में सांसद ने किया सामुदायिक भवन का...

हजारीबाग निगम क्षेत्र के विष्णुपुरी में सांसद ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामुहिक कार्य में होगा सहूलियत: मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विष्णुपूरी (वार्ड संख्या 24) में विधायक निधि की राशि 13,10,200 रुपए से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत् उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उल्लेखनीय है की विष्णुपुरी क्षेत्र वासियों के विशेष आग्रह पर उन्होंने विधायक रहते हुए अपने विधायक निधि की राशि इस सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दी थी जिससे यहां एक विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने बताया की इस सामुदायिक भवन के निर्माण से आसपास के क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्य प्रयोजन में सहूलियत हो सके।इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित विष्णुपूरी के स्थानीय लोगों से उनकी वर्तमान समस्या भी जानी और उसके निराकरण का भरोसा भी जताया । यहां शुभकामना शादी घर में स्थानीय लोगों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्या जानी और निदान का भरोसा जताया ।

मौके पर विशेषरूप से संजय सिंह, दीपक वर्मा, राकेश कुमार, सल्लू वर्मा, विकास वर्मा, अश्विनी देव, सुबोध गुप्ता, भोला सिंह, लक्ष्मण सोनी, संदीप वर्मा, राजन कुमार, अमरजीत कुमार, मुकेश सोनी, योगेंद्र सिंह, सुबोध ओझा, जयनारायण मेहता, अनिरुद्ध मिश्रा, बबन तिवारी, पंकज सिन्हा, मनोज वर्मा, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading