गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित जिला सूचना भवन के सभागार में गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उपायुक्त ने जिले वासियों को दुर्गा पूजा/दशहरा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द्य के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा हमारी परम्परा के अनुसार पूजा-पाठ करना है।उन्होंने कहा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता रहेगी ।
बैठक में शांति समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शहरी क्षेत्र अन्तर्गत 14 स्थानों में दुर्गापूजा पंडाल लगाएं जाएंगे।उन्होंने त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था सहित विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई इत्यादि दुरूस्त करने का आग्रह किया। जिस पर उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया है कि दुर्गा पूजा/दशहरा पर्व के दौरान विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाई, शहर की साफ-सफाई की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाएगा, पूजा के दौरान आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
उपायुक्त द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन कराते हुए अपराध पर निगरानी रखने, लाॅ एण्ड ऑर्डर पर विशेष ध्यान देने, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ कराने, पूजा के दौरान भारी वाहनों तथा 4 चक्के वाहनों का शहर क्षेत्र में समय निर्धारित कर प्रवेश कराना सुनिश्चित कराने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने सभी पूजा पंडालों के समीप एंबुलेंस में स्वास्थ्य की टीम के साथ तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैयार रखने की बात कही। उपायुक्त ने सभी पूजा पंडाल के सदस्यों से आकस्मिक दृष्टिकोण से आग लगने की संभावना से बचने के लिए उचित व्यवस्था रखने की बात कही।
सभी पंडालों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही। उन्होंने त्योहार के दौरान जिले के नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से भी सहयोग करने की अपील की। जिन सार्वजनिक स्थानों में सीसीटीवी खराब है वहां भी उपायुक्त द्वारा ऑडिट करते हुए सीसीटीवी कैमरा को ठीक करने हेतु निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक त्योहारों में शांति समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग मिलता है जिस कारण से जिले में सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है, आगामी त्योहार भी इसी प्रकार से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो यह हमारी अपेक्षा रहेगी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी जानकारी दी कि हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष डी.जे. बजाने पर निषेध रहेगा। उच्च ध्वनि में देर रात तक डीजे के बजने से हार्ट पेशेंट सहित अन्य मरीजों को समस्या होती ही।इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए पंडाल सदस्यों से भी सहयोग की अपेक्षा की। जिला वासियों से सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट/शेयर करने से बचने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों सहित सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु उचित मात्रा में पुलिस बल की तैनाती किए जाएंगे। उन्होंने कहा त्योहार के दौरान सीसीटीवी कैमरा द्वारा भी नियमित रूप से शहर में निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी वोलेंटीयर्स के लिए ड्रेस कोड निर्धारित करने की बात कही, ताकि नागरिकों में एक विश्वास एवं सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सके। उन्होंने शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के वोलेंटेयर के बीच आग से बचाव हेतु प्रशिक्षण पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कही । उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान डूबने की की संभावना को देखते हुए विसर्जन स्थलों में गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पीड राइडिंग को लेकर आम नागरिकों से अपील कि की पुलिस प्रशासन द्वारा स्पीड राइडिंग को कम करने के लिए चेकिंग की जाएगी, परंतु जिले के नागरिक भी अपने बच्चों को तेजी से गाड़ी न चलाने हेतु उचित ज्ञान दें, साथ ही कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने न दें एवं गाड़ी चलाते वक्त अवश्य हेलमेट पहनने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की यह मुख्य जिम्मेदारी रहेगी की त्योहार के समय महिलाओं को उचित सुरक्षा प्राप्त हो।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, डीसी एलआर, डीएसपी गुमला हेड क्वार्टर,विद्युत कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी ,एसडीपीओ, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, अन्य विभागीय पदाधिकारी, कर्मी एवं शांति समिति के सदस्यगण मौजूद रहें।
न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया
Louis Philippe Men's Slim Fit Single-Tuck Pique Stylized Sleeve Print and Contrast Tipping Half Sleeve Solid Cotton Polo Tshirt
₹749.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹703.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Peter England Men's Snug Fit Solid Polo T-Shirt with Coloured Collar Tipping| Cotton Rich| Premium Pique Weave
₹479.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹946.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹416.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Embroidered Scalloped Border
₹826.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹469.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







