32.6 C
Ranchi
Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहर बच्चा स्कूल में ही अच्छा: शिशु पंजी सर्वे अभियान

हर बच्चा स्कूल में ही अच्छा: शिशु पंजी सर्वे अभियान

गुमला: झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के तत्वावधान में राज्य के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा शिशु पंजी सर्वे अभियान का आयोजन 4 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। इस अभियान के तहत शिक्षकों की टीम 3 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की शिक्षा की स्थिति की जानकारी एकत्र करने हेतु घर-घर जाकर सर्वे करेगी।
इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही, यह पता लगाया जाएगा कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं या नहीं, ताकि उनकी शैक्षिक स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
यदि सर्वेक्षण कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होती है, तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें। जानकारी हेतु निम्नलिखित संपर्क नंबर उपलब्ध हैं:
DEO गुमला: 6206543458
DSE गुमला: 9471392488
ADPO गुमला: 9835714725
आइए, सभी मिलकर शिक्षा के अधिकार को साकार करें और बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करें।
शिक्षा का अधिकार – सबका अधिकार
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading