इंदौर, 4 दिसंबर, 2024: सबको साथ लेकर चलने की कला आना बहुत जरुरी है। यही कला आपका भविष्य तय करती है कि आप कितना आगे जाएँगे और कितनी उपलब्धियाँ खुद चलकर आपके पास आएँगी। इस बात की जीती-जागती मिसाल पेश करते हुए, इंदौर की जानी-मानी और देश की मोस्ट प्रॉमिसिंग पीआर कंपनी, पीआर 24×7 ने सफलतापूर्वक अपने पच्चीस वर्ष पूरे किए। अपने नाम एवं प्रतिष्ठा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, कंपनी हमेशा से ही अपने एम्प्लॉयीज़ को साथ लेकर चलने के लिए पूरे देश में अलग पहचान रखती है।
पीआर 24×7 ने अपनी कुशल टीम के साथ सिर्फ अपनी 25वीं वर्षगाँठ का जश्न ही नहीं मनाया, बल्कि इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए, कंपनी ने अपने एम्प्लॉयीज़ की अथाह मेहनत को सराहा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई एम्प्लॉयीज़ को प्रमोशन दिए, जिससे सभी के उत्साह और मनोबल में वृद्धि देखते ही बनी।
इस जश्न के दौरान, पीआर 24×7 ने अपनी आगामी योजनाओं और विकास के दिशा-निर्देशों को भी साझा किया। कंपनी का उद्देश्य आने वाले सालों में अपनी सर्विसेस को और विस्तार देना है, ताकि वे अपने क्लाइंट्स के लिए और भी बेहतर समाधान और रणनीतियाँ प्रदान कर सकें।
इस मौके पर पीआर 24×7 के संस्थापक, श्री अतुल मलिकराम ने कहा, “मैं इस बात में विश्वास रखता हूँ कि कोई भी कंपनी अकेले नहीं चल सकती, एम्प्लॉयीज़ इसमें जान डालने का काम करते हैं, उनके बगैर कोई भी कंपनी बेजान मात्र है। अपने सफर के ये 25 कदम यानि 25 वर्ष हम उन्हीं का हाथ थामकर चले हैं। ऐसे में, 25वीं वर्षगाँठ का जश्न एम्प्लॉयीज़ की संतुष्टि के बिना अधूरा था, जो प्रमोशन की घोषणा से उनके चेहरों पर आश्चर्य के साथ ही बेबाक खुशी छोड़ गया। मेरे मायने में इससे बड़ा जश्न और कुछ नहीं हो सकता।
सभी प्रमोशन्स पीआर 24×7 के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हैं, जो नई जिम्मेदारियों के साथ इसे विकास की राह पर आगे बढ़ाएँगे।”
कंपनी के एम्प्लॉयीज़ का कहना है कि 25 सालों तक अपनी साख को बनाए रखना एक कंपनी के लिए बहुत बड़ी बात है, और ऐसी कंपनी का हिस्सा बनना एक एम्प्लॉयी के लिए उससे भी बड़ी बात है। कंपनी के मान से एम्प्लॉयी का भी मान-सम्मान बढ़ता है। यह प्रमोशन हम सभी की कप्लना से परे था, और 25वीं वर्षगाँठ के जश्न का हिस्सा बनना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह देखकर वास्तव में हम सभी खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हम एक ऐसी कंपनी से जुड़े हैं, जिसके कई एम्प्लॉयीज़ और यहाँ तक कि कई क्लाइंट्स दो दशकों से भी अधिक समय से इसके साथ जुड़े हुए हैं। कंपनी अपने एम्प्लॉयीज़ के साथ सिर्फ प्रोफेशनल से परे उनके सुख-दुःख में भी साथ खड़े रहना बखूबी जानती है।
पच्चीस वर्षों की यह पहचान यूँ ही नहीं बनी है। कई तरह के उतार-चढ़ाव से होकर गुजरने के बाद यह सफलता हासिल हो सकी है। इन सबके बावजूद कंपनी के प्रति क्लाइंट्स और एम्प्लॉयीज़ का अटूट विश्वास, कंपनी को निरंतर रूप से मिलने वाले विभिन्न अवॉर्ड्स, जरूरतमंदों के काम आने वाला समाजसेवी भाव, 2030 के भारत के लिए निःस्वार्थ भाव से काम, वर्ष भर होने वालीं सांस्कृतिक गतिविधियों आदि का इस सफलता में विशेष योगदान है। एम्प्लॉयीज़ को हमेशा साथ लेकर चलने की कंपनी की प्रवृत्ति ही है, जो सालों-सालों तक इसे अपने रिश्ते की मजबूत डोर में बांधे रखती है। किसी कारणवश साथ काम से साथ छूट भी जाए, लेकिन रिश्ते का ज्यों-का-त्यों बरकरार रहना इसमें बेशकीमती साख जोड़ देता है।
गौरतलब है कि पीआर 24×7 की स्थापना 1999 में श्री अतुल मलिकराम द्वारा की गई थी, और तब से लेकर अब तक यह कंपनी निरंतर सफलता की ओर बढ़ी है। श्री मलिकराम का विश्वास और जुनून ही वह शक्ति थी, जिसने उन्हें इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में मदद की। उन्होंने लगातार मेहनत की और अपनी कुशल टीम के साथ मिलकर, भारतीय मीडिया और पीआर इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत जगह बनाई। इसी का परिणाम है कि इंडस्ट्री में यह कंपनी अपनी अलग पहचान को हमेशा से बरकरार रखे हुए है। इंदौर में स्थित इस प्रतिष्ठित पीआर एजेंसी ने न सिर्फ भारतीय मीडिया और कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि इसे देश के सबसे बेहतरीन पीआर ब्रांड्स में से एक की ख्याति भी प्राप्त है।
Muskan
Jockey 8037 Men Super Combed Cotton Solid Brief with Ultrasoft Waistband_(Pack of 2)
₹398.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Shirt | Casual | Plain | Full Sleeve | Summer - Regular Fit (Available in Plus Sizes)
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Everyday Bra
₹579.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹591.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹416.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹464.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







