24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनहीं रुक रहा है अवैध बालू का अवैध धंधा, किसके संरक्षण में...

नहीं रुक रहा है अवैध बालू का अवैध धंधा, किसके संरक्षण में चल रहे हैं अवैध बालू का खेल दिन पर दिन हो रहे बालू माफिया मालामल

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर बालू माफियो का है राज धड़ल्ले से  चल रहा है , अवैध बालू का अवैध धंधा का कारोबार चाहे रात के अंधेरे हो या दिन का उजाला बेख़ौफ़ होकर , खुला खेल फर्रुखाबाद का खेल खेला जा रहा हैं, घाघरावसियों का आरोप है कि उक्त अवैध  बालू माफियो द्वारा अवैध बालु का अवैध धंधा  ,  दिनदहाड़े उक्त बालु का उठाव ,  घाघरा थाना के मुख्य गेट के सामने से औऱ प्रखंड कार्यालय के गेट के सामने से प्रतिदिन उक्त बालू की तस्करी की जाती है , और दर्जनो ट्रैक्टर  सुबह से देर रात्रि तक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर गुजरती है , फिर भी संबंधित पदाधिकारी मुख्य दर्शक बने हुए हैं
जानकारी के अनुसार घाघरा थाना क्षेत्र के परसाटोली गुटुवा कोयल नदी से टांगर शिकवार होते हुए घाघरा मुख्य सड़क एवम थाना के गेट के सामने से अवैध बालू लेकर आराम से गेट के पास से गुजरते हैं रोजाना अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जिससे सरकार को रोजाना लाखों का राजस्व का होता है नुकसान हो रहा हैं।
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर का चालक भी आधे से ज्यादा नाबालिक चालक रहते हैं और तो और गाड़ी में नंबर भी नहीं रहता है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है
सेटिंग ऐसा की बालू माफिओ है के ट्रैक्टर में भी नंबर नहीं रहते एवं चालक भी नाबालिक होते हैं जिससे आए दिन बालू माफियाओं के ट्रैक्टर से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है फिर भी प्रशासन रहते हैं मौन
आखिर किन अधिकारियों का है संरक्षण बालू माफियाओं पर
बालू माफियाओं सेटिंग ऐसा की कुछ  बालू माफिया है  प्रखंड कार्यालय के गेट के सामने तो कुछ बालू माफिया थाना गेट के सामने खड़े रहकर  सारे गतिविधियों की जानकारी दूरभाष के द्वारा ड्राइवर तक पहुंचाते हैं जिससे बालू लदे ट्रैक्टर को आसानी से पार करा सके
बालू माफियाओं में अधिकारियों का थोड़ा भी भय नहीं है बेख़ौफ़ होकर रफ्तार से अवैध बालू का कर रहे हैं उठाव जिससे सरकार को रोजाना हो रहा है लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान
आलम यह है कि अब बालू ट्रैक्टर से घाघरा में बेचा जा रहा है एवं हाईवा से अंधेरी रात में रांची भी भेजा जा रहा है अवेध बालू फिल्मी स्टाइल में चल रहा अवैध बालू का खेल
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading