✦ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक, शामिल हुए कई पदाधिकारी
✦ आयोजन की तैयारियों में कोई कोताही ना बरते, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे – विभागीय सचिव
✦ आयोजन से राज्य की प्रतिष्ठा जुडी है, खिलाड़ी सुनहरी यादें लेकर जाए – विभागीय सचिव
✦ शिक्षा सचिव ने राज्य शिक्षा परियोजना और खेलकूद विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम के पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश
✦ बैठक में विभिन्न खेल संघो के प्रतिनिधियों ने भी रखे अपने विचार
68वे राष्ट्रीय स्कूल खेलो की मेजबानी और उसकी तैयारियों को लेकर आज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में विभागीय सचिव के अलावा राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (झारखंड सरकार) के निदेशक श्री संदीप सिंह, रांची के ग्रामीण एसपी श्री सुमित अग्रवाल, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (झारखंड सरकार) के उपनिदेशक श्री राजकिशोर खाखा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव श्री मधुकांत पाठक, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री शिवंदु दुबे समेत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के पदाधिकारीगण, रांची नगर निगम के पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघो, एनसीसी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में खेलो के आयोजन के दौरान विधि व्यवस्था, स्वच्छता, आवासन, चिकत्सकीय सुविधाओं समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए विभागीय सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने पदाधिकारियों को जल्द से जल्द सभी तैयारी पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने आयोजन में आ रही बालक-बालिकाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवासन एवं परिवहन के लिए किये गए प्रबंधों की लगातार निगरानी और आदर्श मानक संचालन प्रक्रिया बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवासन के लिए होटलो के चयन में सावधानी बरतने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह से सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होना चाहिए, इसके लिए रांची जिला प्रशासन आयोजन समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस बलो की तैनाती सुनिश्चित करे। उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को आयोजन स्थल की लगातार साफ सफाई करवाने और स्वछता कार्यो के लिए मानव बल को तैयार रखने का निर्देश दिया।
रांची में होगा पांच राष्ट्रीय स्तर के खेलो का आयोजन
68वे राष्ट्रीय स्कूल खेलो के अंतर्गत झारखंड को वर्ष 2025 के जनवरी माह में पांच राष्ट्रीय स्तर के खेलो के आयोजन की मेजबानी मिली है। इनमे अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स, अंडर 14 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स, अंडर 14/17/19 बालक/बालिका वर्ग ट्रैक साइकिलिंग, अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग टेनिस, अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता शामिल है। अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 5 जनवरी, 2025 से दिनांक 8 जनवरी, 2025 तक होगा। इसमें बालक/बालिकाओ और अधिकारियो को मिलाकर कुल 4000 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर 14 एथलेटिक्स में बालक/बालिकाओ और अधिकारियो को मिलाकर कुल 2044 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसका आयोजन दिनांक 11 जनवरी, 2025 से दिनांक 14 जनवरी, 2025 तक होगा। अंडर 19 टेनिस का आयोजन दिनांक 17 जनवरी, 2025 से दिनांक 19 जनवरी, 2025 तक होगा। इसमें देशभर से 616 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर 14 ट्रैक साइकिलिंग का आयोजन दिनांक 17 जनवरी, 2025 से दिनांक 20 जनवरी, 2025 तक होगा। इसमें 1540 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर 19 हॉकी का आयोजन दिनांक 29 जनवरी, 2025 से दिनांक 2 फरवरी, 2025 तक होगा। इसमें कुल 1760 प्रतिभागी शामिल होंगे।
अबतक झारखंड की झोली में आये है 46 पदक
68वे राष्ट्रीय स्कूल खेल 2024-25 में अबतक झारखंड को कुल 46 पदक प्राप्त हुए है। इनमे 16 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक और 10 कांस्य पदक शामिल है। झारखंड को अबतक सर्वाधिक पदक आर्चरी में मिला है। आर्चरी में राज्य को 10 स्वर्ण, 13 रजत और 4 कांस्य पदक मिले है।
News Desk
Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹673.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8037 Men Super Combed Cotton Solid Brief with Ultrasoft Waistband_(Pack of 2)
₹398.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹621.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Banarasi Silk Saree | Kanjivaram Silk Saree With Unstitched Blouse Piece
₹249.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹436.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹416.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







