✦ माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने मांदर बजाकर किया समारोह का उदघाटन
✦ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों ने प्रस्तुत किया मनमोहक नृत्य
✦ सत. मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय के बच्चो की मनमोहक प्रस्तुति एवं खेलेगा इंडिया गीत ने बांधा समा
✦ उदघाटन से पूर्व एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आज शानदार आगाज हुआ। आज शाम 4 बजे से रांची के मोरहाबादी स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में उदघाटन समारोह की शुरुआत हुई। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के माननीय विधायक श्री सीपी सिंह मौजूद थे। माननीय अतिथियों के अलावा समारोह में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्री शशि प्रकाश, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री शिवेंद्र नाथ दुबे, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रदेव सिंह, महासचिव श्री शिव कुमार पांडेय, एसजीएफआई के पर्यवेक्षक श्री अशोक नाथ तिवारी समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
समारोह की शुरुआत मशाल प्रज्वलन के साथ हुई, मशाल प्रज्वलन राष्ट्रीय एथलीट श्री संजीव भारती, श्री दीपक मुंडा, श्री प्रज्वल एवं श्री मनीष बेदिया ने किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा कि खेल हमारी संस्कृति और जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीवन में किसी भी स्तर पर सफल होने के लिए आधार का मजबूत होना जरूरी होता है, इसमें स्कूली खेल प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण स्थान रखते हुए खिलाड़ियों को मंच प्रदान करती है। ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों को विद्यालय स्तर से ही प्रोत्साहन मिलता है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में देश के लिए बेहतर प्रदर्शन कर पाएं। इन प्रतियोगिताओ के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को कोई परेशानी ना हो, विभाग इसे सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का जिस तरह प्रदर्शन रहा, वह हम सब के लिए गर्व कि बात है।
विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक श्री सीपी सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास कर रहे है। झारखंड की सफल मेजबानी को लेकर उन्होंने झारखंड सरकार को बधाई और शुभकामनाएं दी है। माननीय विधायक ने कहा कि हर खिलाड़ी जीतना चाहता है, मगर कहा गया है कि जो प्रयास करता है वह कभी निराश नहीं होता है। उन्होंने खिलाड़ियों कि हौसला बढ़ाते हुए कहा कि “रख हौसला वो मंजर भी आएगा, प्यासे के पास समंदर भी आएगा, थक कर ना बैठ ओ मंजिल के मुसाफिर, मंजिल भी मिलेगी और मजा भी आएगा”। उन्होंने कहा कि किसी चीज को पाने का जूनून होना चाहिए। बिना जूनून के कोई काम नहीं होता है। हमें अपनी दृष्टि आसमान में रखनी चाहिए, मगर काम जमीन पर करना चाहिए।
समारोह में संस्कृतक कार्यक्रमों ने बांधा समा
उदघाटन कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतीय लोक कल्याण संस्थान, चुटिया के कलाकारों द्वारा पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से नागपुरी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कांके एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों ने ‘नागपुर कर कोरा’ और ‘हुकुम देलन इंदर राजा, पानी बरसे से’ गीत पर मनमोहक नृत्य पेश कर समा बांध दिया। रोहन देव पाठक द्वारा ‘खेलेगा इंडिया’ गीत की लाइव प्रस्तुतियों ने उदघाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में जोश भर दिया। रांची के बहुबाजार स्थित सत. मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय के बच्चो द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गयी। नेत्रहीन बच्चो ने ‘देश मेरे तेरी शान पे सदके..” गीत गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता की विजेता टीम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चक्रधरपुर की छात्राओं ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी।
कल झारखंड का सेमीफइनल
भोपाल में आयोजित अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता में कल का दिन झारखंड के लिए खास है। कल दिनांक 6 जनवरी, 2025 को झारखंड की हॉकी टीम का उत्तर प्रदेश से मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता में अबतक झारखंड की अंडर 14 बालक टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है।
News Desk
Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹225.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Men Shorts || Cotton Short for Men || with Pocket Style (Shorts-09-12)
₹399.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹591.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹429.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Printed Saree With Blouse Piece
(as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Monjolika Fashion Women's Banarasi Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (37765 color)
₹498.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹449.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹310.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹464.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







