31.2 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबिरसा मुंडा एग्रो पार्क का परियोजना निदेशक ITDA द्वारा निरीक्षण, व्यवस्थाओं को...

बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का परियोजना निदेशक ITDA द्वारा निरीक्षण, व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने के निर्देश

गुमला : –  गुमला आज जिला स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का निरीक्षण परियोजना निदेशक ITDA, रीना हांसदा द्वारा किया गया। यह निरीक्षण गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर किया गया, जिन्होंने हाल ही में पार्क का दौरा किया था और वहां की अव्यवस्थित स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया था।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक ने पार्क के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया और वहां चल रहे मरम्मती कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा एग्रो पार्क गुमला जिले के विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
मरम्मती कार्य और निर्देश
परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि वर्तमान में पार्क में रंग-रोगन का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, अन्य भौतिक व्यवस्थाओं को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। उन्होंने पार्क को नागरिकों के लिए अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
उपायुक्त के निर्देश
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पूर्व में अपने दौरे के दौरान पार्क की खामियों को चिन्हित करते हुए इसे जिले के विकास और सौंदर्यीकरण का प्रतीक बनाने की आवश्यकता जताई थी। उन्हीं के निर्देश पर यह निरीक्षण और मरम्मती कार्य शुरू किए गए हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading