✦ रंगारंग समारोह के बीच रांची के उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने नगाड़ा बजाकर किया एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
✦ आयोजन देश की समृद्ध विविधता और एकता का प्रतीक है – उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री
✦ उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
✦ जोनल विनर पीएम श्री केजीबीवी, पटमदा की पाइपर बैंड टीम की धुन ने जीता सबका दिल, दिल्ली में 26 जनवरी के परेड में भी शामिल होगी टीम
✦ माधवी कुमारी के संगीत और अग्नि डांस ग्रुप के परफॉरमेंस ने भरा जोश
68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 14 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज शानदार आगाज हुआ। दोपहर दो बजे रांची के मोरहाबादी स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की शुरुआत हुई। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार शामिल हुए।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के अलावा उद्घाटन समारोह में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रदेव सिंह, झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव श्री शिव कुमार पांडेय शामिल हुए। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि इस आयोजन से हम सभी काफी गौरवान्वित है।
खेलकूद एवं कला को यहां बेहतरीन मंच देने का काम किया गया है। ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों से खेल के साथ साथ एकता और विविधता भी देखने को मिलती है। खेलकूद के माध्यम से स्वस्थ शरीर, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खेलकूद को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। संबोधन के बाद उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार एवं अन्य अथितियो ने नगाड़ा बजाकर एवं गुब्बारा उड़ाकर खेल कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की।
पारंपरिक लोकनृत्य से हुई समारोह की शुरुआत, माधवी के गीतों ने भरा जोश
उद्घाटन समारोह की शुरुआत झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य से हुई। मांदर और नगाड़े की धुन ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं ने झारखंड वंदना और “कित्ते सुंदर हमर झारखंड, नदिया हिलोर मारे रे..” गीत पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देकर समारोह में रंग भर दिया। संगीतकार माधवी कुमारी एवं उनकी टीम ने “मिले सुर मेरा तुम्हारा..” गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस समारोह में भारतीय लोक कल्याण संस्थान, चुटिया के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया और अग्नि डांस ग्रुप ने “जय हो..” गीत पर रमणीय नृत्य प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों के बीच जीतने और कुछ पाने की भावना विकसित कर दिया।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय, पटमदा की छात्राओं ने दी प्रस्तुति, अब दिल्ली में दिखेगा दम
उद्घाटन समारोह में जोनल पुरस्कार विजेता सह राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता के लिए चयनित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंघभूम की छात्राओं के पाइपर बैंड दल ने मनमोहक प्रस्तुति दी। दल ने दिनांक 22 दिसंबर, 2024 को गुवाहाटी में आयोजित जोनल लेवल बैंड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर की बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगी। दिनांक 20 जनवरी, 2025 को आनंद विहार ट्रेन से सभी छात्राएं अपनी शिक्षिका और कोच के साथ दिल्ली जाएंगी।
दिल्ली में दिनांक 24 और 25 जनवरी, 2025 को फाइनल प्रतियोगिता होगी। इसके बाद दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में भी यह दल बैंड प्रदर्शन करेगा। पूरे देशभर से 16 बैंड का चयन राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा का चयन भी हुआ है।
झारखंड के दल में पार्वती महतो, आशालता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बसंती महतो, वर्षारानी मांझी, वसंती महतो, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, रुपाली टुडू, परमिला महतो, रुमा महतो, कल्पना टुडू, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन, पल्लवी महतो, इबिल हांसदा, सुकर्माणि सोरेन, बरनाली मांझी शामिल है। यह सभी पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा में कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक की छात्राएं है। इनके साथ इनकी शिक्षिका सारो हांसदा और बैंड कोच अनीश भी दिल्ली जायेंगे।
देशभर की 35 टीमें ले रही है भाग
अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर से 35 टीमें रांची आयी है। इनमे 900 से अधिक प्रतिभागी (टीम मैनेजर्स और कोच सहित) रांची में हो रहे प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसमें सबसे अधिक एथलीट केरल राज्य से है। केरल से कुल 38 खिलाड़ी शामिल हुए है। मेजबान झारखंड से इस प्रतियोगिता में 30 एथलीट शामिल हो रहे है।
उद्घाटन समारोह में झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक को 38 वे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड समन्वय समिति सह मैराथन समिति के चेयरमैन बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए उन्हें रांची के उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री, रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। उद्घाटन समारोह में मंच का संचालन श्री चंद्रदेव सिंह एवं श्री जय होरो के द्वारा किया गया।
News Desk
Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹596.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ANNI Designer Kurta Sets for Women Viscose Blend Embroidered | Kurta Palazzo Dupatta Set | Designer Kurti Set for Women | V Neck Full Sleeve Ethnic Suit | Indian Kurta Outfit with Palazzo Pants
₹799.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹699.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DEEMOON Men's Premium Cotton Blend Printed Checkered Shirt | Full Sleeve Plaid Casual Button-Down Shirt | Soft & Comfortable Regular Fit | Office, Travel & Everyday Wear
₹499.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹799.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹546.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Handloom Khesh Kantha Cotton Soft Saree
₹474.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹365.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







