27.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराजस्व कर्मचारी के किराये के घर में एसीबी की छापामारी दल द्वारा...

राजस्व कर्मचारी के किराये के घर में एसीबी की छापामारी दल द्वारा छापामारी जारी

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के घाघरा स्थित किराए के मकान में पहुंच बुधवार को छापेमारी की। छापेमारी बुधवार की सुबह 6 बजे से 11:30 तक करीब 5 घंटे तक चली। 9 से 10 चार चक्के वहान में पहुंचे एसीबी की टीम घर की जांच करने लगे। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी भी संपत्ति का ब्यौरा या संदिग्ध समान बरामद नहीं हो सका। इस दौरान घाघरा के झामुमो नेता अशोक उरांव उक्त मकान का मालिकाना हक स्वयं का बताते हुए जमीन और घर का कागजात सुपुर्द किया।
जिसके बाद टीम ने एक कमरे जो बाहर से बंद था। जिसकी चाबी रांची से मंगाया गया। हालांकि चाबी अंदर रखें गोदरेज का भिजवाया गया इसके बाद टीम के द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे का जांच किया गया। राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार घाघरा और बिशनपुर में प्रतिस्थापित थे। पिछले तीन वर्ष पूर्व उनका ट्रांसफर रांची जिला में हुआ था और वह वर्तमान में रांची जिला में ही प्रतिस्थापित है। यहां बता दें कि कुछ दिन पूर्व रांची सदर सीओ मुंशी राम को एसीबी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया था।
यहां बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मुंशी राम ने राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार का नाम लिया था , जहां से यह जांच शुरू हुई है। जिसके बाद से एसीबी की कार्रवाई राजेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई है। यहाँ बता दे की राजेश कुमार पूर्व में गुमला जिला के विशुनपुर, घाघरा व कामडारा प्रखण्डों में भी पदस्थापित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading