रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश ने शनिवार को संविधान गौरव अभियान के तहत रांची के चिरौंधी में शगुन बैंक्विट हॉल में आयोजित हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकम का उद्घाटन किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी और संविधान की मूल भावना को सबके समक्ष रखा. उन्होंने संविधान को पवित्र एवं राष्ट्रीय ग्रंथ बताया. उन्होंने संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा को जन-जन तक जागने के लिए जन-जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया.
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किस प्रकार बाबा साहब के सपनों का भारत एवं सभी समाज में समता और एकता का भाव जगा कर संविधान के जरिए से सभी वर्गों को उनका हक दिलाने का काम कर रही है, आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ संविधान और बाबा साहब के मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया है. आपातकाल उसका उदाहरण है.

‘सभी को संविधान का विस्तृत अध्ययन करना चाहिए’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब संविधान को सिर्फ और सिर्फ इसे राजनीति का दस्तावेज बनाना चाहती है, वहीं भाजपा संवैधानिक मूल्यों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति तक उनके हकों को दिलाने का कार्य कर रही है. उन्होंने सभी को संविधान विस्तृत अध्ययन करने को कहा ताकि कोई भी देश और समाज को भ्रमित करने से पहले कई बार सोच 2014 में सरकार बनने के बाद प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस को इतना महत्वपूर्ण दर्जा प्रदान किया गया.
हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है: अमर बाउरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि संविधान हम सबकी आस्था है और संविधान के मार्ग पर चलकर ही देश के प्रत्येक वर्ग का सही से उद्गार और विकास किया जा सकता है. पूरे भारत में जिस प्रकार से हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान और संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है. वह इस सरकार के संविधान के प्रति निष्ठा और आस्था को प्रदर्शित करती है. पूरे भारतवर्ष में 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम किए गए, जिससे आम जनमानस के बीच संविधान के प्रति जागरूकता और आस्था को बढ़ाने का कार्य किया गया.
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने विषय प्रवेश किया। संगोष्ठी के बाद पूरे झारखंड में युवा मोर्चा द्वारा किया गया क्विज कंपटीशन में जीते हुए तीन-तीन प्रतिभागी को मेडल, सर्टिफिकेट मोमेंटो तो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल
मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा और मनीष दुबे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा ने किया.
Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







