गुमला : – गुमला जिले में सरकार की सभी योजनाओं का निष्पक्ष और समुचित लाभ नागरिकों तक पहुंचाने, जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने और अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आज सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।
उपायुक्त के निर्देश पर सभी वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में जाकर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), धान आपूर्ति केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, आवास योजना (PMAYG) सहित अन्य योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। प्रखंड स्तरीय बैठकों का आयोजन कर योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पंचायत सेवकों, रोजगार सेवकों और अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मियों से योजना के कार्यान्वयन पर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान PMAYG योजना के तहत शत-प्रतिशत आवास स्वीकृति और पुराने आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मनरेगा योजनाओं में पीडी जनरेशन, एमबी एंट्री और जियो टैगिंग की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए। कृषि और पशुपालन क्षेत्र में लक्ष्यों को पूरा करने और लाभार्थियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और म्यूटेशन प्रक्रियाओं को तेज करने की भी समीक्षा की गई।
आज के भ्रमण कार्यक्रम में घाघरा प्रखंड का निरीक्षण उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने किया। बिशुनपुर प्रखंड का दौरा परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसद द्वारा किया गया। चैनपुर प्रखंड में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने निरीक्षण किया। रायडीह प्रखंड में लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार ने योजनाओं की समीक्षा की। पालकोट प्रखंड में जिला भूमि अर्जन पदाधिकारी महेश्वर महतो ने भ्रमण किया और समीक्षात्मक बैठक की।
जारी प्रखंड का निरीक्षण जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप द्वारा किया गया। गुमला प्रखंड में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति लता किस्कू ने भ्रमण किया। सिसई और भरनो प्रखंडों में अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज ने योजनाओं का मूल्यांकन किया। कामडारा प्रखंड का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम ने किया। डुमरी प्रखंड का भ्रमण चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने किया। वहीं, बसिया प्रखंड में भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखर कुमार ने विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया।
सभी अधिकारियों ने अपने भ्रमण के दौरान योजनाओं की प्रगति का गहन अध्ययन किया और सुनिश्चित किया कि विकास कार्य सही दिशा में हो। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के उपाय किए। साथ ही, अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे साप्ताहिक आधार पर अपने प्रखंडों का भ्रमण करें और योजनाओं की स्थिति की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रस्तुत करें।
यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







