नेपाल हाउस में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री ने की बैठक
रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को विभाग से जुड़े भवनों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर जोर देने का निर्देश दिया. नेपाल हाउस में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज का कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करने को कहा है.
बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि नये भवन के निर्माण कार्य के साथ-साथ पहले से बन कर तैयार भवन का भी रख रखाव जरूरी है. खासकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से जुड़े लैंप्स-पैक्स के लिए ये निर्देश ज्यादा जरूरी है. मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पाद के स्टोरेज से जुड़े भवनों का निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर होनी चाहिए. राज्य में जर्जर लैंप्स-पैक्स के स्थान पर नये भवन का निर्माण समय की आवश्यकता है.
राज्य में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज के साथ-साथ छोटे कोल्ड स्टोरेज की भी समीक्षा की गई. राज्य में प्रयाप्त संख्या में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से कृषि उत्पाद, फल, सब्जी के रखरखाव में किसानों को परेशानी हो रही है. ऐसे कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के क्रम में गुणवत्ता पर सबसे ज्यादा जोर देने का निर्देश दिया गया है.
बैठक में मंत्री ने कहा कि इस बार मौसम अनुकूल रहने की वजह से धान की अच्छी पैदावार हुई है. मोटा अनाज और दलहन की भी पैदावार पहले की तुलना में बेहतर हुई है. किसानों को समय पर बीज वितरण के लिए राज्य में स्टोरेज की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. इसके लिए विभाग को भवन की जरूरत है और भवन निर्माण विभाग को इसके लिए समय सीमा के अंदर भवन उपलब्ध कराना होगा. बैठक में विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्धिकी, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल और दूसरे विभागीय अधिकारी मौजूद थे.
SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALMAARI FASHION Handloom Cotton Floral Printed Saree with Tassels on Edges & Attached Blouse Piece | 5.5 Meter Saree + 0.8 Meter Blouse
₹892.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree for Women (Pari122-51)
₹499.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







