24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadधनबाद के हरिहरपुर डाकघर में पुराने स्टांप का उपयोग, खबर वायरल होते...

धनबाद के हरिहरपुर डाकघर में पुराने स्टांप का उपयोग, खबर वायरल होते ही भारतीय डाक ने लिया संज्ञान

धनबाद: झारखंड के हरिहरपुर उप डाकघर में अब भी पश्चिम बंगाल के पुराने मानभूम जिले की मुहर के इस्तेमाल की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारतीय डाक विभाग (India Post) हरकत में आ गया।

धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के गोमो स्थित इस डाकघर में आज भी चिट्ठियों, पासबुक और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों पर 1951 में स्थापित पुराने मानभूम जिले की मुहर लगाई जा रही थी, जबकि धनबाद को अलग जिला बने 68 साल हो चुके हैं

India Post ने लिया संज्ञान, जल्द बदले जाएंगे स्टांप

जैसे ही यह खबर Jharkhand Weekly द्वारा प्रकाशित की गई, मामला तूल पकड़ने लगा। सोशल मीडिया पर इस खबर के तेजी से वायरल होते ही भारतीय डाक विभाग ने X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से जवाब दिया और आश्वासन दिया कि हरिहरपुर उप डाकघर को जल्द ही नए स्टांप उपलब्ध कराए जाएंगे

पोस्टमास्टर ने दी थी जानकारी

डाकघर के पोस्टमास्टर दयाल चंद साव ने भी स्वीकार किया था कि मुहर पर धनबाद का नाम होना चाहिए, लेकिन अब भी पुराने मानभूम जिले की मुहर का ही उपयोग करना पड़ रहा है।

नए स्टांप मिलने से दूर होगी समस्या

भारतीय डाक विभाग के इस त्वरित निर्णय से अब धनबाद जिले के इस डाकघर में भी संशोधित और अपडेटेड मुहरों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे आधिकारिक दस्तावेजों में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी।

Sanjana Kumari

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading