राष्ट्रीय स्कूल हॉकी में झारखंड दोनों वर्गों में बना चैंपियन
– बालक वर्ग में झारखंड टीम ने ओडिशा पर 1-0 से जीत दर्ज की
– बालिका वर्ग में मेजबान टीम ने चंडीगढ़ को 7-1 से पराजित किया
– बालक-बालिका दोनों वर्गों में ओडिशा की टीम को मिला तीसरा स्थान
जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में रविवार की शाम रांची के हॉकी प्रेमियों के लिए खुशियों से भरी रही। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में रांची में आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम किया। अपनी टीम की जीत पर दर्शक जोश और उथ्साह से भरे थे। बालिका वर्ग के फाइनल मैच झा्रकंड ने चंडीगढ़ को 7-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। झा्रखंड के लिए स्विटी डुंगडुंग ने तीन, रीना कुल्लू ने दो और एस्टर होरो व सलोमी ने एक-एक गोल किए। बालक वर्ग में झारखंड और ओडिशा के बीच कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में अंतिम समय में एडिसन मिंज के गोल से झारखंड के खाते में चैंपियन ट्रॉफी आई। इससे पहले दोनों वर्गो में उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरे स्थान का मैच जीता।
बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 5-0 से और बालिका वर्ग में गुजरात को 3-1 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इश अवसर पर झारखंड शिक्षा परिजोयजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी एसडी तिग्गा, डीएसई बादल राज, जेईपीसी के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार सहित खेल कोषांग के पदाधिकारी मौजूद थे।
लोक कलाकारों ने बांधा समां
समापन समारोह में झारखंड के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति दी। लोक गायिका मधुमिता ने खेलो झारखंड थीम सॉन्ग गाकर सभी आंगतुकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रदेव सिंह एवं जय होरो ने किया।
खिलाड़ियों को मिलेंगी हर सुविधाएं : विधायक
मुख्य अतिथि भूषण बाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में खेल और खिलाड़ियों की कोई भी आवश्यकता हो तो मैं दिन-रात हर तरह से उनके साथ हूं। हर बुनियादी सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाएगी। हॉकी इंडिया के महासचिव हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी खेल में निरंतर आगे बढ़ रहा है अनुशासन बनाकर आप आगे बढ़ते रहिए और खिलाड़ियों को हम सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
बेस्ट स्कोरर
बालक वर्ग : मानस शरीक बोरो (असम)
बालिका वर्ग : प्रतिमा (उत्तर प्रदेश)
बेस्ट गोलकीपर
बालिका वर्ग : सोनाली तिर्की (झारखंड)
बालक वर्ग : गौरव कुमार (चंडीगढ़)
News Desk
MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







