कन्यादान के वक्त भावुक हुए सांसद मनीष, कहा-जिंदगी में जब भी हो जरूरत आपका भाई-बेटा खड़ा है झुकाए शीश
सात फेरों से बंधा जन्मों का ये बंधन, प्यार से रब ने है जोड़ा प्रीत का दामन…। हजारीबाग स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) स्टेडियम में अभूतपूर्व सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 का यह दृश्य जेहन में सदैव यादगार रहेगा। खासकर उन 101 जोड़ों को, जिन्होंने और उनके परिजनों ने कभी कल्पना तक नहीं की होगी कि उनके दूल्हे इस कदर सजी-धजी कार में बैंड, बाजा, बारात के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजियों के बीच झूमते-गाते और नाचते उनके साथ सात फेरे लेंगे। लेकिन यह शाही शादी हकीकत में तब्दील थी।
दरअसल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन 101 गरीब घरानों की बेटियों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। इन जोड़ों को शाही शादी के सपने दिखाए और फिर उनके ख्वाब को पंख भी लगाए। बेटियों के कन्यादान और फिर शादी के बाद विदाई के दौरान मसीहा सांसद मनीष जायसवाल विचलित और भावुक हो गए। नव वर-वधू से कहा कि जिंदगी में कभी किसी चीज की जरूरत हो, इस भाई, इस बेटे को जरूर याद कर लेना। यह मनीष सदैव हाथ जोड़े, शीश नवाए आपके लिए खड़ा मिलेगा।
वास्तव में इनमें कुछ ऐसे जोड़े थे, जो बोल और सुन नहीं पाते थे। कुछ ऐसे जोड़े थे, जिनके नेत्र की रोशनी चली गई। कुछ ऐसे लोग थे, जिन्हें दो जून की रोटी भी मुश्किल से मयस्सर हो रही। इन सभी 101 जोड़ों के सुखी दांपत्य जीवन के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ 36 प्रकार के साजो-सामान के साथ विदाई किया ताकि उनकी आगे की गृहस्थी भी हंसी-खुशी फूले-फले। सांसद जायसवाल ने यहां तक कहा कि भविष्य में नव वर के लिए वह नौकरी-रोजगार के लिए भी पहल करेंगे।
म्यूजिकल मंत्रोच्चार से 101 जोड़ों का विवाह रचाने वाले कोलकाता से पधारे राघव पंडित जी ने भी सांसद मनीष जायसवाल की इस नेक व पुण्य पहल की स्वतंत्र कंठ से खूब सराहना की और कहा कि जहां का जनप्रतिनिधि मनीष जायसवाल जैसा हो वहां लोगों के जीवन में चिंता कम होगी। कोई पीता के चेहरे पर निरासी नहीं होगी और कोई मन उदास नहीं होगी क्योंकि उन्हें पता है कि उनका जन्म प्रतिनिधि सजग है और उनके सुख- दुःख का सहभागी है ।
अभूतपूर्व जमात के साथ निकली बारात, कोई पहुंचा बीएमडब्ल्यू के साथ तो कोई थार पर होकर सवार
सांसद मनीष जायसवाल ने की अगुवाई, छाए थे मंगल जज़्बात
02 फरवरी यानी रविवार की सुबह उन 101 जोड़ों के लिए जितनी सुहानी थी, उससे कहीं अधिक सांसद मनीष जायसवाल के जज्बात बिखर रहे थे। बड़कागांव रोड़ पर सिमरा रेस्ट हाउस के समीप स्थित अपकमिंग जीडी गोयनका स्कूल परिसर जब 101 दूल्हों की सामूहिक बारात निकली, तो चहुंओर मंगल गान के साथ ताशा की धुन फिजाओं में वैवाहिक माहौल का कुछ अलग ही समां बंध गया। बारात बन हजारों की जमात अभूतपूर्व भीड़ सज-धजकर साथ चल पड़ी। बारात का पहला दिव्यांग दूल्हा बीएमडब्ल्यू कार पर पहुंचा, तो सभी की निगाहें उस पर जा टिकीं। कोई थार से तो कई अन्य लग्ज़री वाहनों से बारात पर सवार दिखें। सांसद मनीष जायसवाल खुद अन्य मेजबानों के साथ बारात में मौजूद मेहमानों के स्वागत की अगुवाई में खड़े थे। बारात के पूरे रास्ते पर पहले से बारातियों के स्वागत में पलकें बिछाए लोग तालियां बजाकर और छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत करते दिखे। शाही शादी का नजारा विहंगम था। महिला, पुरूष, बच्चे, बुजुर्ग, युवा, शहर-गांव से आए हजारों लोग इस विवाहोत्सव के गवाह बने। ऐसा विहंगम दृश्य अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय था। हर किसी को ऐसा लग रहा था कि उनके अपनों की शादी है। अलग-अलग मंडप में सुर्ख लाल जोड़ों में सजी 101 दुल्हन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। उनके परिवार और शादी के साजो-सामान करीने से मंडप की शोभा बढ़ा रहे थे। पूरे स्टेडियम और आसपास के मार्गों पर किसी त्योहार जैसी चहल-पहल थी ।
मुस्लिम समाज ने 51 किलो का माला पहनाकर सांसद का किया स्वागत, यूथ विंग ने की पुष्प वर्षा
समाज के लोगों ने बारातियों का स्वागत भी जोर-शोर के साथ किया। हजारीबाग के सिमरा रेस्ट हाउस चौक, इमलीकोठी चौक, सरदार चौक, बड़ा बाजार चौक, बंशीलाल चौक होते हुए होते हुए बारात हजारीबाग स्टेडियम पहुंचा। इस दौरान बारातियों के स्वागत में धार्मिक समरसता का भी अनोखा भाव दिखा। सरदार चौक पर बारातियों का मुस्लिम समाज के लोगों ने भी समाजसेवी बाबर कुरैशी की अध्यक्षता में जबरदस्त स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल का 51 किलो का फूल माला पहनाकर इस नेक और परोपकारी कार्य के लिए साधुवाद दिया। वहीं हजारीबाग यूथ विंग द्वारा बड़ा बाजार चौक पर जमकर आतिशबाजी के साथ पुष्पवर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया गया ।
कोलकाता से पधारे पंडित राघव और उनकी टीम बने आकर्षण का केंद्र
कोलकाता से पधारे पंडित राघव और उनकी टीम ने शादी के पूरे रस्मम को विधिवत पूरा कराया।
उनके गीत और मंत्र पूरे शादी के दौरान आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। लोगों को उन्होंने अपने मंत्र और गीत से बांधे रखा। वही शादी के हर एक पहलू नियम सात वचन और प्रज्ज्वलित अग्नि के साथ फेरे तक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
बादल बाबू भी नहीं रहे सामाजिक भागीदारी में पीछे, ह्वीलचेयर पर आकर निभाया फर्ज
शादी के दौरान सांसद मनीष जायसवाल का पूरा परिवार हाथ बंटाता रहा। स्वीट चेयर पर बैठकर उनके बाबूजी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल सभी के बादल बाबू भी आए। मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल, बेटे करण जायसवाल, दोनों भाई प्रशांत जायसवाल और निशा जायसवाल, प्रशांत जायसवाल की पत्नी ट्विंकल जायसवाल समेत पूरे परिवार ने भागीदारी निभाई।
बाबूलाल मरांडी समेत दर्जनभर जनप्रतिनिधि हुए शामिल
पिछले दो महीने से सामूहिक विवाह की तैयारी चल रही थी। शादी के दौरान बरही विधायक मनोज यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो समेत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद कई नेता समेत हजारों की संख्या में आम जनता शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को सुख में दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया ।
हर किसी ने सराहा, कहा-जनप्रतिनिधि हो तो मनीष जायसवाल सरीखा
सभी ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 कार्यक्रम को देखा तो तारीफ करते नहीं अघाए। लोगों ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधि हो तो मनीष जायसवाल सरीखा। इस दौरान विधायक मनोज यादव ने सांसद मनीष जायसवाल के उनके काम के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह समाज को यह संदेश देता है कि हर एक सक्षम व्यक्ति को कुछ ऐसा काम अवश्य करना चाहिए जो मन को शुकून दे। वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने इसे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पहल बताया। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, धनबाद विधायक राज सिन्हा और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने भी सांसद मनीष जायसवाल के इस पहल को समाज के लिए प्रेरक बताया ।
सारेगामा फेम शालिनी दुबे संग नृत्य कलाकारों के जत्थे ने लोगों का मोहा मन
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 के मुख्य मंच से कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य के साथ समा बांध दिया। सारेगामापा फेम रामगढ़ की बेटी प्रसिद्ध गायिका शालिनी दुबे ने अपने सुरीली आवाज से शादी गीतों के साथ धार्मिक गीत गाकर अलग वातावरण बनाया तो दूल्हा दुल्हन के स्वागत के वक्त डांस ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोहा। स्वागत के बाद वरमाला के समय राधा- कृष्ण की गीतों पर कलाकार खूब थिरके। शादी संपन्न होने के बाद भी कलाकारों ने मंच पर राधा कृष्ण के ही थीम पर आधारित गीतों पर सामूहिक नृत्य कर धमाल मचा दिया। यहां पहुंचे लोगों का कलाकारों ने खूब मनोरंजन कराया ।
वर्षों तक चर्चा का विषय रहेगा यह विवाहोत्सव
हजारीबाग का यह विवाह आने वाले कई सालों तक चर्चा का विषय बना रहेगा। जहां 101 बेटियों का सामूहिक विवाह शाही तरीके से संपन्न करया गया ।
यह विवाहोत्सव सिर्फ रस्म अदायगी नहीं, बड़े सामाजिक दायित्व का निर्वाह भी : बाबूलाल मरांडी
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 के कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सांसद मनीष जायसवाल की इस नेक और पावन पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विवाहोत्सव सिर्फ रस्म अदायगी नहीं, बल्कि बृहद सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी है। ऐसा आयोजन वह अपने जीवन में पहली बार देख रहे हैं। सांसद मनीष जायसवाल इसके लिए बधाई और सराहना के पात्र हैं ।
समाज जागरूक हो, तो अभावहीन परिवार की बेटियों की भी हो सकती है शाही शादी : मनीष जायसवाल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि समाज जागरूक हो, तो अभावहीन बेटियों की भी शाही शादी हो सकती है। पिछली बार जब शादी के बाद गरीब बेटियों की भावुक नजरें देखी थीं, तभी सोच लिया था कि आगे भी यह बीड़ा उठाना है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, हजारीबाग और रामगढ़ जिले की जनता और कोलकाता से पधारे पंडित जी समेत सभी दान दाताओं का भरपूर सहयोग मिला। एक प्रभावशाली व्यक्ति अगर एक गरीब बेटी की शादी का जिम्मा उठा ले, तो फिर किसी गरीब बेटी के मां-बाप को बेटी की विदाई की फ़िक्र नहीं सताएगी। सबका साथ मिलता रहा, तो हर साल ऐसे ही गरीब कन्याओं के दान के सौभाग्य की जिम्मेवारी वह उठाते रहेंगे ।
कार्यक्रम स्थल पर चाक चौबंद यही सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल टीम भी रहा तैनात
अमूमन शादियों में जहां एक शादी में व्यवस्था में चूक हो जाती है वहीं सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में 101 जोड़ों के शादी में एकसाथ 101 दूल्हे का बारात हजारों बारातियों के साथ निकल गया और विवाह स्थल पर करीब 50 से अधिक लोग पहुंचे और विधि व्यवस्था सामान्य रही सौहार्दपूर्ण वातावरण में शादी संपन्न हुआ। इसमें सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही और मेडिकल टीम भी तैनात रही। 100 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस बल के महिला पुरुष जवान तैनात थे। हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी यहां मौजूद रही। खुद सांसद मनीष जायसवाल व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए लगातार मशक्कत करते रहे ।
बीजेपी कार्यकर्ता, सांसद परिवार, उनकी टीम का रहा सराहनीय योगदान
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 को संपन्न कराने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं, सांसद परिवार के हरेक जन और सांसद मनीष जायसवाल की पूरी टीम लगातार जुटी रही। इन सभी का इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा। उत्सव के दौरान आगंतुक बारातियों- शरातियों के साथ अतिथियों के लिए शाकाहारी लज़ीज़ भोजन की भी व्यवस्था सांसद मनीष जायसवाल की ओर से उपलब्ध कराई गई ।
News – Vijay Chaudhary
TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹713.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹749.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1410 Women Medium Coverage Super Combed Cotton Bikini with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Floral Pattern Cotton Silk Saree with Unstitched Blouse Piece and Zari Lace Dobby Weave Type
₹545.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SATPURUSH Printed Chinon Silk Saree with Zari Woven Mirror Work and Unstitched Blouse Piece for Women Traditional Party Ethnic Wear Saree
₹2,049.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹441.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







