31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में दिल दहला देने वाली घटना: घर में लगी आग में...

गुमला में दिल दहला देने वाली घटना: घर में लगी आग में बुजुर्ग की जलकर मौत, केवल नरकंकाल बरामद

गुमला, 3 जून 2025 — गुमला जिला मुख्यालय स्थित घाटो बगीचा में मंगलवार देर रात आग की एक भयावह घटना सामने आई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति सत्यनारायण विश्वकर्मा की जलकर मौत हो गई। जब तक पुलिस गश्ती दल और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुँचा, तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था और मकान मालिक का शव नरकंकाल के रूप में मिला।

रात एक बजे उठीं लपटें, पड़ोसी भी रहे हैरान

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात्रि लगभग एक बजे सत्यनारायण विश्वकर्मा के घर से तेज लपटें उठती देखी गईं। मोहल्लेवासियों ने शुरुआत में अपने स्तर पर पाइप और बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह प्रयास असफल रहे। इसके बाद फायर ब्रिगेड और गुमला पुलिस को सूचित किया गया।

फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी

सूचना मिलते ही गुमला पुलिस गश्ती दल और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुँची और आग बुझाने का काम शुरू किया, पर तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। मौके पर सत्यनारायण विश्वकर्मा का जला हुआ शव, केवल कंकाल के रूप में मिला।

मृतक के रहस्यमयी जीवनशैली ने बढ़ाई जाँच की जटिलता

स्थानीय निवासियों के अनुसार सत्यनारायण एकांतप्रिय व्यक्ति थे। वे न तो मोहल्ले में किसी से संवाद करते थे, न ही किसी का छुआ खाना खाते थे। उन्होंने अपने घर के बाहर घेराबंदी कर रखी थी और अपने ही परिवार से दूरी बनाए रखते थे। ऐसे में यह घटना कई सवाल खड़े करती है।

आग का कारण अब भी रहस्य

इस घटना की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुछ लोग इसे खाना पकाते समय लगी आग बता रहे हैं, तो कुछ शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल आग कैसे लगी, यह एक रहस्य बना हुआ है और पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।

नरकंकाल भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

गुमला पुलिस ने घटनास्थल से नरकंकाल को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि शव की पहचान और मौत की असली वजह जानने के लिए फॉरेंसिक जांच हेतु रांची रिम्स भेजा जा सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading