29.1 C
Ranchi
Saturday, June 7, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के सभी विद्यालयों में होंगी विविध गतिविधियाँ

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के सभी विद्यालयों में होंगी विविध गतिविधियाँ

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना, के निर्देशानुसार जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में कल, 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्रीष्मावकाश के उपरांत विद्यालयों के पुनः खुलने के दिन निर्धारित किया गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी  कविता खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यालय परिसर को हरित व स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है , इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, प्रभातफेरी, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी पर्यावरण के महत्व को समझें और स्वयं को पर्यावरण रक्षक के रूप में विकसित करें।
डीईओ‌ खलखो ने बताया कि विद्यालयों में गठित इको क्लब के सहयोग से सभी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही सभी विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया है कि वे कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं प्रतिवेदन जिला स्तर पर प्रेषित करें, जिससे इन गतिविधियों का प्रभावी मूल्यांकन एवं दस्तावेजीकरण किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments