31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपर्यावरण संरक्षण की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा सराहनीय पहल — एक...

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा सराहनीय पहल — एक दिन में लगाए गए 5,820 पौधे

गुमला : – गुमला जिला में 5 जून को आयोजित हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर गुमला जिले में शिक्षा विभाग के नेतृत्व में एक प्रेरक पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिले के सभी 12 प्रखंडों के 1,071 स्कूलों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस व्यापक अभियान के तहत एक ही दिन में कुल 5,820 पौधे रोपित कियें गये , जो कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिले के सामूहिक संकल्प और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस विशेष पहल का संचालन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में किया गया। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के प्रेरक नेतृत्व और व्यक्तिगत मोटिवेशन से इस अभियान को सभी स्तरों पर अभूतपूर्व सफलता मिली। जिले के समस्त शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान की सूक्ष्म योजना बनाकर इसे सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिक्षकों ने बच्चों को न केवल पौधारोपण हेतु प्रेरित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समझाया। कई विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता रैलियों, पोस्टर प्रदर्शनी तथा वृक्षों के संरक्षण की शपथ जैसी अन्य अनेक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

इस सामूहिक प्रयास के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधों को न केवल रोपा , बल्कि उनकी सतत देखभाल सुनिश्चित करने हेतु अभिभावकों को भी इस मुहिम में सहभागी बनाया हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading