गुमला, 7 जून – गुमला जिले के स्कूलों में नशाखोरी के खिलाफ एक संगठित और व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई है। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जिले के 130 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रहरी क्लब’ के माध्यम से यह विशेष पहल शुरू की गई है। इसी कड़ी में गुमला जिला मुख्यालय स्थित उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को एक जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जिले भर के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ दो-दो वरिष्ठ शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां और एडीपीओ ज्योति खलखो ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रहरी क्लब की संरचना, उद्देश्य और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि क्लब में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, दो वरिष्ठ शिक्षक और तीन छात्र-छात्राएं सदस्य होंगे। इन क्लबों का उद्देश्य छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराना है, साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अभियान के तहत 9 जून से 26 जून तक विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी – जैसे कि प्रार्थना सभा में नशा मुक्ति पर संवाद, विद्यालय पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी, पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद-विवाद, क्विज़, चित्रकला एवं साइकिल रैली आदि।
इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विद्यालय में हर माह स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (SMC) की बैठक के दौरान अभिभावकों को भी इस विषय पर जागरूक किया जाएगा। जुलाई से हर शनिवार की प्रार्थना सभा और मासिक बैठक में नशे पर चर्चा नियमित रूप से की जाएगी ताकि इस प्रयास को निरंतरता और गहराई मिले।
यह पहल केवल स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे समुदाय को नशे के खिलाफ सजग और सक्रिय बनाना है।
न्यूज़-गणपत लाल चौरसिया
Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







