32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले के 14 मेधावी बच्चों का अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में चयन...

गुमला जिले के 14 मेधावी बच्चों का अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में चयन — डीसी एवं एसपी ने की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

गुमला : – गुमला जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि जिले के कुल 14 मेधावी बच्चों का चयन अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के बेंगलुरु एवं भोपाल कैंपस में उच्च शिक्षा के लिए हुआ है। चयनित छात्र बीएससी, बीए एवं बीटेक जैसे विषयों में शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति के माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे।

इन छात्रों ने अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ब्रिज प्रोग्राम के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। गुमला जिले से ऐसे विद्यार्थियों का चयन न केवल जिले के शैक्षणिक विकास का प्रमाण है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिश बिन ज़मान ने चयनित विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जिले के शिक्षा जगत के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी बातचीत कर उनकी प्रेरणा एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि गुमला जैसे आदिवासी बहुल जिले के बच्चों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित करना अत्यंत प्रशंसनीय है। इससे यह सिद्ध होता है कि जिले के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नई जगहों पर सजग रहने, आत्मनिर्भरता बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में जिला प्रशासन से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading