गुमला — झारखंड के गुमला जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक धान व्यवसायी को गोली मारकर चार लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात गुरुवार को रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर साप्ताहिक हाट में हुई, जहां लगभग नौ अपराधी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घायल व्यवसायी की पहचान राजकुमार साव (30), निवासी तिर्रा गांव, गुमला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है, जो कांसीर हाट में धान की खरीदारी के लिए पहुंचा था। जैसे ही वह दुकान लगाकर बैठा, अपराधियों ने उसे घेर लिया और रूपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उससे झोला छीनने की कोशिश की और हाथापाई के दौरान एक अपराधी ने देशी पिस्तौल से उस पर दो गोलियां चला दीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गोली राजकुमार साव के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली उसे छूते हुए निकल गई। गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिरकर बेहोश हो गया। आरोपी चार लाख रुपये और मोबाइल लेकर बांसडीह की ओर फरार हो गए।
घटना के बाद हाट में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल व्यवसायी को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार साव से पहले भी अपराधियों द्वारा लेवी मांगी गई थी, और एक वर्ष पूर्व लूट की कोशिश भी की गई थी, लेकिन व्यवसायी ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली और रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर व्यापारियों से पूछताछ की और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
एसडीपीओ सुरेश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीन बाइकों में सवार होकर नौ अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह घटना व्यवसाय से लेवी वसूलने की मंशा से जुड़ी हो सकती है।
इस बीच, गुमला पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जामां ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
घटना के बाद से हाट बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹484.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹469.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







