31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में धरती आबा जनभागीदारी अभियान हेतु जागरूकता रथ को किया गया...

गुमला में धरती आबा जनभागीदारी अभियान हेतु जागरूकता रथ को किया गया रवाना, 616 गांवों के लिए होगा विशेष शिविरों का आयोजन

गुमला : – धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आज गुमला जिला मुख्यालय स्थित चंदाली समाहरणालय परिसर से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 15 से 30 जून 2025 तक जिले के चिन्हित 616 जनजातीय बहुल गांवों में संचालित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है। अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

इन शिविरों में आधार पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाया जाएगा।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “यह अभियान सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सशक्त पहल है। जनजातीय समाज की सामाजिक-आर्थिक उन्नति ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन का लक्ष्य 15 नवंबर 2025 तक जिले के सभी पात्र नागरिकों को इन योजनाओं से पूर्णतः आच्छादित करना है।”

परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा ने बताया कि जनजागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव तक योजना संबंधी जानकारी पहुंचाई जाएगी और लोगों को शिविरों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विभागीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है ताकि मौके पर ही पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण व लाभ वितरण किया जा सके।

जिले वासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading