32.4 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले के 19 नव आंगनबाड़ी केंद्रों को उपकरण का वितरण किया...

गुमला जिले के 19 नव आंगनबाड़ी केंद्रों को उपकरण का वितरण किया गया

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में गुमला जिला क्षेत्र के संचालित 19 नव आंगनबाड़ी केंद्रों में शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से इंफैंटोमीटर, स्टैडियोमीटर एवं वजन मापने की मशीनों का वितरण किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त गुमला ने कहा कि गुमला जिले 19 नव आंगनवाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन के लिए इन उपकरणों को प्रदान किया गया। जिससे कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके। इन उपकरणों का उपयोग कर बच्चों की शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जांच आदि करने में सहायता मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वेट मशीन‌, इनफैटोमीटर, स्टेडियोमीटर आदि का वितरण किया गया है।

पोषण अभियान अंतर्गत जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृद्धि निगरानी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें स्टेडियोमीटर इंफेंटोमीटर एवं वजन मशीन मुख्य हैं। वृद्धि निगरानी उपकरण उपलब्ध कराने के पीछे उद्देश्य यह हैं कि बच्चों में वृद्धि की गति अधिकतम उनके 5 वर्ष की आयु तक होती है। यदि इन बच्चों में कोई पोषण संबंधी समस्या यथा कम वजन,कम ऊंचाई,कम लंबाई आदि का लक्षण दिखे तो ऐसे में बच्चों के कुपोषण को शुरुआती स्तर पर ही चिन्हीकृत कर लिया जाए ताकि कुपोषण से बच्चों को निदान प्राप्त हो सके।

इस दौरान उपायुक्त गुमला ने सभी सेविका सहायिका को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर ऐप पर फोटो सही तरीके से अपलोड करें। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र संख्या,बच्चों की संख्या,सेविका सहायिका की उपस्थिति अंकित हो। फोटो में स्पष्ट रूप से बच्चे खेलते ,पढ़ते और भोजन करते हुए नजर आएं।

इस दौरान उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, सेविका सहायिका एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading