32.4 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में स्टेडियम प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन...

गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में स्टेडियम प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया

गुमला : – उपायुक्त सह अध्यक्ष स्टेडियम प्रबंधन समिति की अध्यक्षता में आज उपायुक्त गुमला के कार्यालय कक्ष में स्टेडियम प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में स्टेडियम प्रबंधन समिति के अंतर्गत आनेवाली खाली दुकानों को नए सिरे से आवंटित करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

‎बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अबतक कुल 11 दुकान का आवंटन नहीं हुआ है। प्रथम तल पर अवस्थित दुकान भी खाली पड़े है। उन सभी दुकानों को भी लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाना है। दुकानों के दर निर्धारण को लेकर भी चर्चा की गई।

‎उपायुक्त ने गुमला जिले के गरीब प्रतिभावान खिलाड़ियों हेतु खेल किट क्रय करने हेतू निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने स्टेडियम हेतु मैट क्रय करने एवं अन्य मैट की मरम्मती के निर्देश दिए। इनडोर स्टेडियम,गुमला में मरम्मती कार्य हेतु डीपीआर तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही दुकान एवं खाली पड़े स्थान का निर्धारित मानक किराया के संबंध में भी चर्चा की गई।

‎बैठक के दौरान दिनांक 5 जुलाई 2025 को “वर्ल्ड बैडमिंटन डे” के अवसर पर गुमला जिले में बैडमिंटन मैराथन टूर्नामेंट आयोजित किए जाने एवं उसकी तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। आगामी 5 जुलाई को गुमला जिले में बैडमिंटन मैराथन का आयोजन किया जाना है। जिसमें गुमला जिले के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मैराथन में जिले के सभी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसके लिए फॉर्म इनडोर स्टेडियम,गुमला से प्राप्त किया जा सकता है।

‎आज के इस बैठक में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो,अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ,जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ,खेल कोच इमरान अली एवं प्रदीप कुमार ,आईटी मैनेजर राजीव रौशन, डीएमएफटी फेलो अविनाश पाठक उपस्थित रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading