33.2 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजनजातीय समुदाय के समग्र विकास हेतु “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत...

जनजातीय समुदाय के समग्र विकास हेतु “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत जिले भर में आयोजित हो रहे विशेष शिविर

गुमला : – गुमला जिला में दिनांक 15 जून से 30 जून 2025 तक “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत विशेष जागरूकता शिविरों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य जनजातीय आबादी के समग्र विकास को सुनिश्चित करते हुए उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना है।

आज जिले के कई प्रखंडों में इस अभियान के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। गुमला प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक भवन घटगांव और पंचायत भवन खरका, घाघरा प्रखंड अंतर्गत हेदमी स्कूल मैदान और दिरगांव पंचायत भवन, डुमरी प्रखंड के डुमरी पंचायत भवन, जारी प्रखंड के सीसी करमटोली पंचायत भवन, चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन, रायडीह प्रखंड के जरजट्टा पंचायत भवन, कामडारा प्रखंड के उमड़ा व कोलेंग पंचायत भवन, सिसई प्रखंड के छारदा व भुरसो, भरनो प्रखंड के अमलिया पंचायत भवन में ये शिविर आयोजित किए गए।

इन शिविरों में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण, विशेषकर जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित हुए। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, उद्यान, आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर ही पात्र लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। शिविरों में उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है जनजातीय ग्रामों में शत-प्रतिशत योजना संतृप्ति सुनिश्चित करना एवं योजनाओं के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें और सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

कल दिनांक 17 जून को निम्नलिखित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे:

  • गुमला प्रखंड – पंचायत भवन, खोरा / बसुआ
  • घाघरा प्रखंड – पंचायत भवन, बिमरला
  • बिशुनपुर प्रखंड – पंचायत भवन, बिशुनपुर
  • डुमरी प्रखंड – पंचायत भवन, मझगांव
  • जारी प्रखंड – पंचायत भवन, मेराल
  • चैनपुर प्रखंड – पंचायत भवन, मालम
  • रायडीह प्रखंड – पंचायत भवन, कांसीर
  • पलकोट प्रखंड – पंचायत भवन, बघिमा
  • कामडारा प्रखंड – राजकीयकृत मध्य विद्यालय, तुरबुल
  • सिसई प्रखंड – पंचायत भवन, लकेया / पण्डरिया
  • भरनो प्रखंड – पंचायत भवन, आताकोरा
  • बसिया प्रखंड – बनई , पंचायत भवन

समस्त नागरिकों से अपील है कि निर्धारित तिथि के आलोक में अपने नजदीकी शिविरों में भाग ले एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading