27.6 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला, नशामुक्ति का दिया...

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला, नशामुक्ति का दिया संकल्प

गुमला, झारखंड | नशे की लत के खिलाफ सामाजिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान राज्यभर में मादक पदार्थों के निषेध हेतु चल रही कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित कर रही हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत चंडाली चौक से हुई, जहाँ से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में हाथ डालते हुए मानव श्रृंखला बनाकर कॉलेज परिसर तक मार्च किया। इस अभियान में लगभग 200 युवाओं ने हिस्सा लिया और समाज को “नशे से नहीं, शिक्षा से नाता जोड़ो” का संदेश दिया।

एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने राहगीरों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को नशे के खतरों की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में एक जागरूकता संगोष्ठी और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के ज़रिए नशामुक्त समाज की कल्पना को रंगों में उतारा।

कार्यक्रम में कॉलेज के इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, एडमिन हेड अजीत कुमार शुक्ला, तथा प्राचार्य डॉ. शीबा नारायण साहू मौजूद रहे। इनकी देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,
“अक्सर किशोरावस्था में ही नशे की लत लग जाती है, जिसे रोकने के लिए संस्थानों को समय-समय पर विद्यार्थियों की काउंसलिंग करनी चाहिए। हमें युवाओं में आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना होगा।”

उन्होने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा और समय को खेल, योग, संगीत, सेवा, कला और शिक्षा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं। साथ ही तनाव से बचते हुए प्रकृति के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading