24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaधरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुमला जिले में 15...

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुमला जिले में 15 जून से अबतक 5 ,407 आवेदन प्राप्त

गुमला :- जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत गुमला जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले भर में जागरूकता एवं सेवा वितरण शिविरों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदाय को सरकार की प्राथमिकता योजनाओं से आच्छादित करना है, जिससे उन्हें सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 5,407 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर जनजातीय नागरिकों ने भाग लिया और मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया।

अब तक प्राप्त प्रमुख आवेदनों का विवरण इस प्रकार है:

  • सिकल सेल एनीमिया जांच – 1,456 नागरिक
  • आयुष्मान भारत योजना – 656
  • पेंशन योजनाएं – 653
  • किसान क्रेडिट कार्ड – 368
  • जाति प्रमाण पत्र – 430
  • राशन कार्ड – 334
  • आधार अद्यतन/पंजीकरण – 347
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – 159
  • मातृत्व वंदना योजना – 223
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना – 227
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना – 148
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना – 65
  • मनरेगा व जल जीवन मिशन – 189
  • पोषण अभियान – 263
  • वन धन, मुद्रा एवं इंद्रधनुष योजना – कुल 78 आवेदन

दिनांक 20 जून 2025 को निम्नलिखित पंचायत भवनों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा:

  • गुमला प्रखंड – कुलाबीरा / मुरकुण्डा
  • घाघरा – घाघरा / कुगांव
  • बिशुनपुर – बनारी
  • डुमरी – जैरागी
  • चैनपुर – छिछवानी
  • रायडीह – कोंडरा
  • पलकोट – दक्षिणी पालकोट / बंगरू
  • कामडारा – रामपुर
  • सिसई – नगर
  • भरनो – तुरीअम्बा
  • बसिया – कोनबीर

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ सेवा वितरण नहीं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच साझेदारी का सशक्त माध्यम है। उन्होंने जनजातीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें और योजनाओं का लाभ उठाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading