20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

पीडीएस दुकानों की व्यवस्था सुधार एवं केंद्रीय टीम के आगमन की तैयारी पर विशेष जोर

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के संचालक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी पीडीएस दुकानों में साफ-सफाई, स्टॉक के समुचित रख-रखाव और उपभोक्ताओं के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान उन्होंने
आगामी सोमवार को केंद्रीय टीम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि डीलरों के माध्यम से उचित मूल्य पर खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनी रहे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा गया।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि खाद्य आपूर्ति व्यवस्था जनहित में सुचारु एवं प्रभावी बनी रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading