24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला सदर प्रखंड सभागार में JSLPS एवं CSC के संयुक्त तत्वावधान में...

गुमला सदर प्रखंड सभागार में JSLPS एवं CSC के संयुक्त तत्वावधान में महिला वीएलई दीदियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

गुमला : – गुमला सदर प्रखंड सभागार में JSLPS एवं CSC के संयुक्त तत्वावधान में सखी मंडल से जुड़ी सभी प्रखंडों की वीएलई दीदियों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका द्वारा की गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेएसएलपीएस राज्य कार्यालय से कार्यक्रम प्रबंधक (बीमा एवं पेंशन) आशीष मिश्रा, जिला प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) अनंत शर्मा, सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं उनकी टीम के साथ-साथ CSC राज्य कार्यालय से सोने लाल एवं जिला प्रबंधक रंजन उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान झार सेवा प्रमाण पत्र सेवाएं, पीएम किसान योजना, आधार सेवाएं, झारखंड राज्य फसल राहत योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, ई-श्रम कार्ड जैसी जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा वित्तीय समावेशन से संबंधित सेवाएं जैसे डिजीपे, बैंकिंग, बीमा, पेंशन योजनाएं (पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, एपीवाई) के संचालन व उपयोग की विधियां साझा की गईं।

यूटिलिटी बिल भुगतान, रेल, बस एवं विमान टिकट बुकिंग जैसी सेवाओं के साथ-साथ ग्रामीण ई-स्टोर के अंतर्गत ई-कॉमर्स सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे दीदियां ग्रामीण स्तर पर नागरिकों को सरलता से सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य CSC से जुड़ी महिला वीएलई दीदियों को विभिन्न शासकीय, वित्तीय और डिजिटल सेवाओं के संचालन में दक्ष बनाकर उन्हें स्वावलंबन की दिशा में सशक्त करना था।

प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading