28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआईटीडीए परियोजना निदेशक के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

आईटीडीए परियोजना निदेशक के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में परियोजना निदेशक, आईटीडीए गुमला रीना हांसदा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, जिला के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थिति रहें।

समारोह के दौरान सभी अधिकारियों ने सुश्री हांसदा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कर्मठ, संवेदनशील एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अपनी अहम भूमिका निभाई।

उप विकास आयुक्त सहित सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने भावभीनी शुभकामनाओं के साथ उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का समापन सभी अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं सामूहिक तस्वीर के साथ किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading