20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविश्व बैडमिंटन दिवस पर “SmashThon25” जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व बैडमिंटन दिवस पर “SmashThon25” जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन एवं खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बैडमिंटन दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जुलाई 2025 को “SmashThon25” एक दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम, गुमला में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में निम्नलिखित श्रेणियों में मैच खेले जाएंगे:

1. अंडर-13 बालक एकल

2. अंडर-17 बालक एकल

3. अंडर-17 बालिका एकल

4. पुरुष एकल (ओपन)

5. पुरुष युगल (ओपन)

6. वेटरन युगल (45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)

7. जिला पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी पुरुष युगल

8. जिला पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी महिला युगल

9. जिला पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मिक्स्ड युगल

इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 30.06.2025 तक इंडोर स्टेडियम, गुमला में बैडमिंटन प्रशिक्षक इमरान अली या आईटी मैनेजर राजीव रंजन के पास अथवा Google Form लिंक
🔗 https://bit.ly/SmashThon25
के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी व आवेदन फॉर्म जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.gumla.nic.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षक इमरान अली (मो.- 9614547898) से संपर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण निर्देश:

सभी प्रतिभागी अपने मैच से 30 मिनट पूर्व पंजीकरण डेस्क पर रिपोर्ट करें।

नॉन-मार्किंग बैडमिंटन शूज, उचित खेल परिधान व रैकेट अनिवार्य हैं।

कोर्ट पर जींस, सैंडल या औपचारिक जूते की अनुमति नहीं होगी।

सभी मैच नॉकआउट पद्धति से खेले जाएंगे।

प्रतिभागियों को वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम 2 इवेंट में ही भाग ले सकता है।

जिला प्रशासन सभी खिलाड़ियों को इस आयोजन में भाग लेने हेतु आमंत्रित करता है एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील करता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading