27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeNationalबंधु तिर्की ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से मिले. झारखंड...

बंधु तिर्की ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से मिले. झारखंड में संगठन विस्तार और मजबूती पर हुई चर्चा

रांची : झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं. इस दौरान बंधु तिर्की ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की. झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज और विस्तार को लेकर चर्चा हुई.

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने संगठन सृजन को लेकर राज्य में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक चलाए जा रहे अभियान की जानकारी भी दी. झारखंड में कांग्रेस का संगठन कैसे प्रभावशाली बने और जनता से जुड़ी हुई समस्याओं का कैसे समय रहते समाधान हो, इस पर सबसे ज्यादा फोकस करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.

राज्य में गठबंधन वाली सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है. कांग्रेस का उद्देश्य राज्य की जनता से किए गए हर एक वायदे को समय पर धरातल पर उतारना है.

वर्तमान में राज्य के सभी 24 जिलों में कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करने का निर्णय लिया गया है. श्री तिर्की ने बताया है कि कांग्रेस फिर एक बार अपने पुराने राजनीतिक इतिहास को रचने के लिए तैयार है. इसमें संगठन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

देश के जनप्रिय नेता राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कांग्रेस के हर एक नेता और कार्यकर्ता ने लिया है. उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में कांग्रेस संगठन काम कर रही है.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading