गोड्डा : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के 63वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को अदाणी पावर प्लांट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 465 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह रक्त हजारों जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के सीबीओ प्रसून चक्रवर्ती द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
रक्तदान अभियान को सफल बनाने के लिए प्लांट परिसर में तीन अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह 8 बजे से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें इन केंद्रों पर देखी गईं। खास बात यह रही कि इस शिविर में अदाणी समूह के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे यह अभियान एक सामाजिक उत्सव में बदल गया।
गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी के नेतृत्व में समूह अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल यह रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

डॉ. प्रीति अदाणी ने रक्तदान करनेवालों को उपहार भेंंट किए
रक्तदान करनेवाले सभी प्रतिभागियों को अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र, साथ ही टोपी, टी-शर्ट, टिफिन बॉक्स और नाश्ते का पैकेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
इस अभियान का आयोजन अदाणी हेल्थकेयर टीम के मार्गदर्शन और रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर की टीम, विकासशील सेवा संस्थान नाम एनजीओ व गोड्डा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। लगभग 100 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, डेटा ऑपरेटरों और अदाणी कंपनियों के कर्मचारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अदाणी पावर प्लांट के डॉक्टर धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और संग्रहीत रक्त यूनिट को जरूरतमंदों तक सुगमता से उपलब्ध कराना है।
AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹484.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







