33.2 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर 17 बालक वर्ग)...

जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर 17 बालक वर्ग) मुकाबले का अपडेट

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय गुमला में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत आज अंडर 17 बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले में जिले के सभी 12 प्रखंड की टीम नॉकआउट में भिड़ी तथा जोरदार प्रदर्शन किया ।

इस जोरदार मुकाबले में जहां एक तरफ चैनपुर और भरनो की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही वहीं दूसरी तरफ गुमला एवं डुमरी प्रखंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की ।

आज शाम में स्कूल के मैदान में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है जो जारी है तथा दोनों तरफ से सेमीफाइनल में विजेता रहने वाले प्रखंड की टीम कल सुबह जोरदार फाइनल मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी ।

इसके अतिरिक्त कल अंडर 17 बालिका वर्ग के सभी मुकाबले होंगे जिसके लिए जिले के सभी 12 प्रखंड की प्रखंड स्तरीय चयनित टीम को सुबह 08.30 बजे मैदान में रिपोर्टिंग का समय दिया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading