24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिले में 26 जून को आयोजित होगा थाना दिवस, उपायुक्त एवं वरीय...

जिले में 26 जून को आयोजित होगा थाना दिवस, उपायुक्त एवं वरीय अधिकारी करेंगे निरीक्षण

गुमला : – गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों में आम नागरिकों द्वारा विधि-व्यवस्था, थाना से संबंधित शिकायतों एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों के शीघ्र एवं संतोषजनक निष्पादन हेतु दिनांक 26 जून 2025 को थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा।

गुमला – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर यह आयोजन जिले के सभी थानों में सुनिश्चित किया गया है, जिसके माध्यम से ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं के निवारण की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकेगा।

थाना दिवस के अवसर पर संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) द्वारा भी चयनित थानों का भ्रमण कर आम नागरिकों से संवाद किया जाएगा।

उपायुक्त गुमला द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने एवं निर्धारित थानों में स्वयं उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि न केवल शिकायतों का ऑनस्पॉट समाधान हो सके, बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading