21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले की 30 महिला उद्यमियों को IRMA, गुजरात में मिलेगा 5...

गुमला जिले की 30 महिला उद्यमियों को IRMA, गुजरात में मिलेगा 5 दिवसीय प्रशिक्षण, उपायुक्त ने की मुलाकात

गुमला : – गुमला जिले की 30 चयनित महिला उद्यमियों को IRMA (Institute of Rural Management, Anand), गुजरात में 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में आज बुधवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी महिला उद्यमियों से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

चयनित महिला उद्यमी स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी हुई हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार कर रही हैं। इनमें से कई महिलाएं लखपति महिला किसान के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं उन्नत उद्यमी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

प्रशिक्षण के लिए सभी महिला उद्यमी दिनांक 2 अगस्त 2025 को गुमला से रवाना होंगी तथा 7 अगस्त 2025 तक प्रशिक्षण पूर्ण कर वापस लौटेंगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले की महिला उद्यमियों को राष्ट्रव्यापी मंच प्रदान करना है, ताकि वे देश के अन्य भागों की महिला उद्यमियों से संवाद कर नवाचार एवं नए विचारों को आत्मसात कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि गुमला जिले की महिलाओं को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाएगा। उपायुक्त का लक्ष्य है कि जिले की कम से कम 30,000 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ सकें।

इस दौरान मुख्य रूप से डीपीएम JSLPS सहित सभी महिला उद्यमी मौजूद रहीं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading