32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeEducationविनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातक नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 5 जुलाई...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातक नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 5 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

हजारीबाग।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) ने स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 जुलाई 2025 कर दिया है। पूर्व निर्धारित तिथि 28 जून थी, लेकिन चांसलर पोर्टल के सर्वर में आई तकनीकी दिक्कत के कारण कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सके थे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से पिछली तिथि के दौरान चांसलर पोर्टल तीन दिनों तक सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पाया, जिससे हजारों छात्रों को नुकसान हो सकता था।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के नामांकन नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने जानकारी दी कि 28 जून 2025 की शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय को लगभग 39,000 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें।

डॉ. कुमार ने कहा, “छात्रों को चांसलर पोर्टल के माध्यम से शीघ्र आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि किसी तकनीकी समस्या या भीड़भाड़ के कारण अंतिम समय में परेशानी न हो।”

गौरतलब है कि विभावि के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए यह नामांकन प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से संचालित हो रही है। आवेदन की बढ़ी हुई तिथि से उन विद्यार्थियों को राहत मिली है जो तकनीकी कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading